Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sambhal Crime In Hindi: कलयुगी कंस मामा ने 6 साल के मासूम भांजे की ब्लेड से काट दी गर्दन ! हुई मौत परिजनों में कोहराम

Sambhal Crime In Hindi: कलयुगी कंस मामा ने 6 साल के मासूम भांजे की ब्लेड से काट दी गर्दन ! हुई मौत परिजनों में कोहराम
सम्भल में मामा ने भांजे की करी हत्या, image credit original source

Sambhal News In Hindi

यूपी (Up) के संभल (Sambhal) जिले में एक कलयुगी मामा (Uncle) ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने 6 साल के मासूम भांजे (Nephew) की गर्दन काट कर हत्या कर दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कलयुगी मामा ने 6 साल के भांजे की कर दी हत्या

मामा के द्वारा हैवानियत भरी ये घटना संभल (Sambhal) जिले के चंदौसी (Chandausi) कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाधाम कॉलोनी की है. यहां रहने वाले कुणाल नाम के युवक ने बड़े ही बेरहमी से अपने भांजे (Nephew) की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना उस समय की है जब आरोपी का भांजा अपने घर में खेल रहा था तभी वह उसके घर पहुंचा और वहां से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर एक खाली पड़े प्लाट पर ले गया.

बताया जा रहा है कि खाली प्लॉट पर उसने भांजे की ब्लेड से गला रेत कर घायल अवस्था में टैंकर में फेंक दिया. मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आरोपी मामा को पकड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक बच्चे की मौत हो गई थी. मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

sambhal_crime_hindi_news
सम्भल में खौफ़नाक वारदात, image credit original source

परिजनों में कोहराम सिहर उठे लोग

संभल में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया. बच्चे की मौत के गम के चलते आज पड़ोस के लोग भी काफी हैरान और परेशान है. यह मासूम सभी का दुलारा था अक्सर मासूम आस पड़ोस के बच्चों के साथ खेला करता था इसलिए वह सभी को अति प्रिय था लेकिन सभी के मन में एक सवाल जरूर है कि आखिरकार मानवता को शर्मसार करते हुए इस कलयुगी मामा ने इतनी बेरहमी से अपने भांजे का कत्ल क्यों किया. आखिर 6 साल के मासूम की गलती क्या थी. हालांकि पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कुछ भी नही बताया है.

आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना बेहद चौका देने वाली है. पुलिस ने कहा कि मामा ने अपने 6 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए कई साक्ष्य जुटाए गए हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

आरोपी ने बच्चे की हत्या करने के बाद उसके शव को टैंकर में फेंक दिया था स्थानीय लोगों की सहायता से आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया था शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह हत्या प्रॉपर्टी के विवाद में की गई है फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us