Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda News In Hindi: बेटे की बारात लेकर जिस गाड़ी से गया पिता ! विदाई के दौरान वही कार बनी पिता के लिए काल, दर्दनाक मौत

Banda News In Hindi: बेटे की बारात लेकर जिस गाड़ी से गया पिता ! विदाई के दौरान वही कार बनी पिता के लिए काल, दर्दनाक मौत
दूल्हे की कार की चपेट में आया पिता, image credit original source

Banda Crime In Hindi

यूपी (Up) के बांदा (Banda) से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई. यहां पर एक पिता (Father) जिस कार से अपने बेटे की बारात (Barat) लेकर बहु को विदा कर लाने गए थे उसी कार से कुचलकर उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बिना दुल्हन के ही बारात वापस (Marriage Procession) लौट गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कार से कुचल कर बुजुर्ग की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बांदा (banda) जिले के बिसंडा (Bisanda) के रहने वाले गणेश प्रजापति नाम के शख्स के बेटे विनोद की बारात बुधवार को पौहार गांव (Pauhar Village) जानी थी शादी की सारी रस्में अपने तय समय के हिसाब से पूरी हो चुकी थी.

बाराती-बारात लेकर दुल्हन को लेने के लिए नाचते गाते हुए पहुंचे जहां पर उनका आदर सत्कार भी किया गया. देर रात तक शादी की सारी रस्में निभाई गई सुबह जब दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराने के लिए कार्यक्रम स्थल से निकल रहा था कि तभी गाड़ी बैक करने के दौरान दूल्हे के पिता गणेश प्रजापति पर गाड़ी चढ़ गई.

इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए इसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस घटना में सबसे चौका देने वाली बात यह है कि जिस कार से उनकी मौत हुई है वह कर कोई और नहीं बल्कि उनका दूसरा बेटा चला रहा था जो घटना के बाद से ही फरार हो गया है.

tragic_accident_in_banda
दूल्हे के पिता की दर्दनाक मौत, image credit original source

आरोपी बेटा मौके से हुआ फरार

विदाई के दौरान दूल्हे के पिता की हुई मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ऐसे में इस घटना के बाद कहीं ना कहीं गाड़ी चला रहे हैं बेटे पर भी शक किया जा रहा है कि कहीं यह घटना को अंजाम जानबूझकर तो नहीं दिया गया है, क्योंकि पिता की मौत के बाद से ही बेटा गाड़ी लेकर फरार हो गया है.

जिसकी तलाश भी की जा रही है ऐसे में इलाकाई लोग भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस भी पूछताछ के बाद हर बिंदुओं पर जांच कर रही है पिता की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन को बिना विदा कराए ही वापस लौट आया.

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शादी समारोह के दौरान सुबह विदाई के समय मृतक अपने बेटे की बारात लेकर आया था तभी गाड़ी बैक करने के दौरान कुचल कर उनकी मौत हो गई जिस गाड़ी से घटना घटी वह कोई और नहीं बल्कि उन्हीं का बेटा चला रहा था जो घटना के बाद से ही फरार हो गया है हालांकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल अभी तक उनकी ओर से किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है इस घटना में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us