
कोरोना:फतेहपुर में 25 नए पाज़िटिव केस..शहर में रफ़्तार तेज़..!
On
ज़िले में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं।शनिवार को कुल 25 नए पाज़िटिव केस सामने आए.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फतेहपुर:कोरोना वायरस पूरे ज़िले में पांव पसार चुका है।खासकर शहर क्षेत्र में संक्रमण की रफ़्तार बहुत तेज़ है।शनिवार को कुल 675 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 25 की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आई।नए पाज़िटिव में अधिकांश शहर क्षेत्र के हैं।कोरोना के आंकड़ो की बात करें तो अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 494 हो गई है।जिसमें से 283 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।और 201 एक्टिव केस हैं।इस हिसाब से अब ज़िले में कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

शनिवार को शहर क्षेत्र के जैदून, पुलिस लाइन, कृष्ण कालोनी हरिहरगंज, देवीगंज, सिविल लाइन और नासेपीर क्षेत्र में कोरोना मरीज़ निकले हैं।



Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

कुल प्राप्त रिपोर्ट-11948

एक्टिव केस-201
अब तक डिस्चार्ज-283
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
