Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP lockdown:गांव के लिए चेन्नई से साईकल पर ही निकल पड़े चार मजदूर..पांव के जख्मों ने बयां की पूरी दास्तां..बीती रात यहां पहुंचे..!

UP lockdown:गांव के लिए चेन्नई से साईकल पर ही निकल पड़े चार मजदूर..पांव के जख्मों ने बयां की पूरी दास्तां..बीती रात यहां पहुंचे..!
चेन्नई से सायकिल चला उन्नाव जा रहे मजदुर।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की स्थिति बेहद ख़राब है।सरकारों के इंतज़ाम नाकाफ़ी है।ऐसे में मजदूरों के पास घर वापस लौटने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं बच रहा है..ऐसे ही चार मजदूर हैं जो चेन्नई से साइकिल से ही अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं..बीती रात ये सभी यूपी के हमीरपुर ज़िले के मौदहा क़स्बे पहुंचे..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर-कोरोना से बच भी गए तो भूख से मर जाएंगे साहब! दरअसल ये शब्द शायद हर उस मजदूर के हैं जो अपने अपने घरों से सैकड़ो हज़ारों किलोमीटर दूर रहकर काम कर रहे थे।four unnao laborers reached moudha riding a bicycle from chennai

लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों की हालत बेहद ख़राब है।राज्य सरकारें भोजन और रहने का इंतजाम तो कर रही है लेक़िन ये इंतजाम नाकाफ़ी साबित हो रहे हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:विहिप नेता वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में गरीबों को बांटा जा रहा है राशन सहित जरूरत का सामान..हर शाम बड़ी संख्या में पहुचंते ज़रूरतमंद..!

यूपी के उन्नाव ज़िले के रहने वाले चार युवक कुछ महीनों पहले काम की तलाश में चेन्नई गए हुए थे।जहां उन्हें आइसक्रीम बेचने का काम तो मिल गया।लेकिन बीते 25 मार्च को जब देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा तो काम धंधा भी बन्द हो गया।इसके बाद वो सभी वहीं फंस गए।कई दिनों तक भोजन का इंतजाम न होने के बाद इन चारों ने अपने घर उन्नाव वापस लौटने की योजना बनाई।इसके लिए चारों ने एक एक साइकिल किसी तरह जुगाड़ लगाकर खरीदी और वहाँ से निकल पड़े।बीती रात ये चारों युवक हमीरपुर ज़िले के मौदहा क़स्बे में पहुँच गए।जब लोगों को जानकारी हुई तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।सभी का मौदहा में स्वास्थ्य परीक्षण कराया।उनके रहने और खाने का इंतजाम कुछ स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन के सहयोग से किया।

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

ये भी पढ़े-कोरोना:'भाईजान' ने कहा-''चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी कई लोगों को लेकर चल बसेगी"!

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

मजदूरों ने बताया कि वह 16 दिन पहले चेन्नई से निकले थे।हर रोज क़रीब 100 से 125 किलोमीटर के बीच यात्रा करके वह आज यहाँ पहुंचे हैं।उन्होंने बताया कि रास्ते में कई तरह की कठनाइयों का सामना करना पड़ा।कई दिन रास्ते में कुछ न मिलने की वजह से भूखे ही रहना पड़ा है।

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

आपको बता दे कि ये चारों क़रीब 1750 किलोमीटर की यात्रा 16 दिनों में साइकिल से कर चुके हैं।जानकारी के अनुसार मौदहा में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह चारों साइकिल से ही उन्नाव के निकल पड़े हैं।

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us