
कोरोना:हमीरपुर में देर रात डीएम व एसपी ने किया क्वारंटाइन होम में तब्दील डिग्री कॉलेज का दौरा..कही ये बात..!
On
हमीरपुर ज़िले के डीएम व एसपी ने देर रात ज़िले में बनाए गए क्वारंटाइन हाल का निरीक्षण किया।इस क्वारंटाइन में हाल ही में गैर प्रान्तों व अन्य जगहों से आए हुए लोगों को रखने की व्यवस्था की गई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
हमीरपुर:कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के बाद दूसरे प्रान्तों व जिलों में मजदूरी या काम करने वाले लोगों की बड़ी संख्या अपने अपने मूल जनपदों में पलायन कर गई है।जिसके चलते गाँवो तक संक्रमण फैल गया है।hamirpur corona virus news

संक्रमण न फैले इसके लिए शासन के निर्देश पर जिलों जिलों में बाहर से आए हुए लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन होम में रखने की बात कही गई है।



निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि क्वारंटाइन होम में रहने खाने की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।इसके अलावा गाँवो में भी चिन्हित जगहों और स्कूलों में बाहर से आए लोगों को क्वारण्टाइन करने का इंतजाम किया गया है।इसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
