Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up School Holoday List 2024: माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने वर्ष 2024 का अवकाश व शिक्षण कैलेंडर किया जारी ! 118 दिन स्कूलों में रहेगा अवकाश

Up School Holoday List 2024: माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने वर्ष 2024 का अवकाश व शिक्षण कैलेंडर किया जारी ! 118 दिन स्कूलों में रहेगा अवकाश
यूपी के स्कूलों में अवकाश 2024, फोटो साभार सोशल मीडिया

वर्ष 2024 का अवकाश एवं शिक्षण कैलेंडर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया है. इसके साथ ही वर्ष 2024 में माध्यमिक स्कूलों में 118 दिन छुट्टी (School Holidays) रहेगी. जबकि 233 दिन स्कूल खुलेंगे. इसके साथ ही महिला शिक्षक दो अन्य व्रत पर भी प्रिंसिपल से अवकाश ले सकती हैं.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने वर्ष 2024 स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने वर्ष 2024 में स्कूलों में होने वाले शिक्षण और छुट्टियों को लेकर कैलेंडर जारी किया है. इस वर्ष बच्चों के स्कूलों में 118 दिन छुट्टियां रहने वाली है जबकि 233 दिन स्कूल खुलेंगे. इस वर्ष कैलेंडर में इतनी छुट्टियों को लेकर बच्चों में उत्साह बना हुआ है. इससे वे छुट्टियों में रिवीजन और कई तरह की एक्टिविटीज़ सीख सकते हैं. इसके साथ 15 दिन परीक्षाएँ चलेंगी. महिला शिक्षक दो अन्य व्रत त्योहार में भी अवकाश ले सकती हैं. करवा चौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहार में छुट्टियां लेने के लिए प्रिंसिपल से परमिशन लेनी होगी.

21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश

ग्रीष्म अवकाश यानी गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation)  21 मई से 30 जून तक रहेगा जो 41 दिन का है. 118 दिन छुट्टियों में ग्रीष्म अवकाश, रविवार, अन्य छुट्टियां शामिल हैं. तीन छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे. प्रधानाचार्य को छुट्टी देने की सूचना डीआईओएस को देनी होगी. इस साल कैलेंडर में जो छुट्टियां हैं उन्हें दर्शाया गया है.

ये रहेंगी छुट्टियां (UP School Closed 2024)

15 जनवरी 2024- सोमवार को मकर संक्रान्ति 

17 जनवरी 2024- बुधवार को गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

25 जनवरी 2024- गुरुवार को मो० हजरत अली का जन्मदिवस

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

26 जनवरी 2024- शुक्रवार को गणतंत्र दिवस

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

14 फरवरी 2024- बुधवार को बसन्त पंचमी

24 फरवरी 2024- शनिवार को संत रविदास जयन्ती

08 मार्च 2024-  शुक्रवार को महाशिवरात्रि

24 मार्च 2024- रविवार को होलिका दहन

25 मार्च 2024- सोमवार को होली

29 मार्च 2024- शुक्रवार को गुडफाइडे

01 अप्रैल 2024- सोमवार को ईस्टर मनडे

11 अप्रैल 2024- गुरुवार को ईद-उल-फितर

14 अप्रैल 2024- रविवार को डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती

17 अप्रैल 2024- बुधवार को राम नवमी

21 अप्रैल 2024- रविवार को महावीर जयन्ती

21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी

17 जुलाई 2024- बुधवार को मोहर्रम

15 अगस्त 2024- गुरुवार को स्वतन्त्रता दिवस

19 अगस्त 2024- सोमवार को रक्षाबन्धन

25 अगस्त 2024- रविवार को चेहल्लुम

26 अगस्त 2024- सोमवार को जन्माष्टमी

16 सितम्बर 2024- सोमवार को ईद-ए-मिलाद/बारावफात

17 सितम्बर 2024- मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी

02 अक्टूबर 2024- बुधवार को महात्मा गांधी जयन्ती

12 अक्टूबर 2024- शनिवार को दशहरा महानवमी/विजय दशमी

30 अक्टूबर 2024- बुधवार को नरक चतुर्दशी

31 अक्टूबर 2024- गुरुवार को दीपावली

02 नवम्बर 2024- शनिवार को गोवर्धन पूजा

03 नवम्बर 2024- रविवार को भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती

15 नवम्बर 2024- शुक्रवार को गुरुनानक जयन्ती /कार्तिक पूर्णिमा

24 नवम्बर 2024- रविवार को गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस

25 दिसम्बर 2024- बुधवार को क्रिसमस-डे

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us