Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Loksabha Candidate Kripashankar Singh: पूर्वांचल की हॉट सीट कही जाने वाली जौनपुर से कद्दावर नेता कृपाशंकर सिंह को बीजेपी ने दिया टिकट ! कौन हैं कृपाशंकर सिंह?, जानिए राजनीतिक सफर

Loksabha Candidate Kripashankar Singh: पूर्वांचल की हॉट सीट कही जाने वाली जौनपुर से कद्दावर नेता कृपाशंकर सिंह को बीजेपी ने दिया टिकट ! कौन हैं कृपाशंकर सिंह?, जानिए राजनीतिक सफर
कृपाशंकर सिंह, image credit original source

Jaunpur News In Hindi

भारतीय जनता पार्टी (Bjp) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर अपने उम्मीदवारो की पहली लिस्ट जारी (First List Released) कर दी है. यूपी से 51 लोकसभा उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. बीजेपी ने यूपी पूर्वांचल की हॉट सीट जौनपुर (Jaunpur) से इस बार एक ऐसे चेहरे पर भरोसा जताया है जो राजनीति में कई सालों तक बड़े पद पर रहे. कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह (Kripa shankar Singh) को जौनपुर लोकसभा से टिकट देकर यहां का सियासी समीकरण साधने की कोशिश की है. राजनीतिक पंडितों की माने तो कृपा शंकर सिंह मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

जौनपुर से बीजेपी ने कृपाशंकर सिंह को दिया टिकट

महाराष्ट्र से राजनीति सफर की शुरुआत करने वाले और वहां की राजनीति को शिखर तक पहुँचाने वाले कृपा शंकर सिंह (Kripa Shankar Singh) पर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है. दरअसल यूपी पूर्वांचल की जौनपुर (Jaunpur) लोकसभा सीट से कृपा शंकर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है. साल 1999 में यहां बीजेपी जीती, फिर 2014 में जीत दर्ज की. एक दफा सपा और दो बार से बसपा का दबदबा रहा. लेकिन इस बार बीजेपी ने मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. चलिए जानते हैं कृपा शंकर सिंह कौन हैं और उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत कब हुई.

loksabha_seat_jaunpur_bjp_kripashankar_singh
जौनपुर लोकसभा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह, image credit original source

कौन हैं कृपाशंकर सिंह?

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश से 51 लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हॉट सीट कहीं जाने वाली जौनपुर सीट से इस बार कद्दावर नेता और महाराष्ट्र सरकार में पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे कृपा शंकर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है. सियासी गलियारों में इस बात की काफी चर्चा है कि कृपा शंकर एक मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं. दो दिन पहले ही कृपा शंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी तभी से सियासी गलियारों में चर्चा थी कि उन्हें कोई उन पर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है.

70 के दशक में पहुंचे महाराष्ट्र दवा कम्पनी में की नौकरी

कृपाशंकर सिंह की अगर बात करें तो वह मूल रूप से जौनपुर के ही रहने वाले हैं. पढ़ाई-शिक्षा के बाद वे 70 के दशक में नौकरी के लिए महाराष्ट्र की ओर रुख कर गए. उन्होंने यहां एक दवा कंपनी में नौकरी की. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने धीरे से राजनीति परिवेश में प्रवेश किया. कांग्रेस काल में धीरे-धीरे वह युवा संगठन की ओर बढ़े और निचले स्तर पर काम करते-करते आगे बढ़ते रहे. कांग्रेस ने उनके कार्य को देखते हुए उन्हें पार्टी का महासचिव बना दिया. इसके बाद कृपाशंकर एमएलसी के साथ-साथ सांताक्रुज विधानसभा से विधायक भी चुने गए. कांग्रेस काल के महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्य मंत्री भी बनाए गए.

कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन

वहीं जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटाए जाने हटाए जाने की नीति का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही थी जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया और 2021 में भाजपा का दामन पकड़ लिया. 2022 गुजरात चुुुनाव के दौरान उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी. 10 जिलों का प्रभारी बनाकर भेजा था. यहां उनकी भूमिका बेहद अहम रही. बीजेपी ने उन्हें महाराष्ट्र में पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

कैसी रही लोकसभा सीट?

उत्तर प्रदेश पूर्वांचल की हॉट सीट कहीं जाने वाली जौनपुर सीट से जिस तरह से कद्दावर नेता कृपा शंकर सिंह को टिकट दिया है सियासी राजनीतिक पंडितों की माने तो कृपा शंकर एक मजबूत चेहरा है. हालांकि 1999 में यहां पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी तब स्वामी चिन्मयानंद यहां से जीते थे. जिसके बाद से यहां पर 2004 में सपा, 2009 में बसपा ने जीत हासिल की है, फिर मोदी लहर में 2014 में भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह जीते थे. 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के श्याम सिंह यादव जीते. अब एक बार बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए कृपाशंकर सिंह को मैदान में उतारा है हालांकि यह तो आने वाले चुनाव के परिणाम में तय हो जाएगा कि जौनपुर सीट का ताज किसके सिर पर सजेगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह को झटका

हालांकि जौनपुर सीट के लिए कई उम्मीदवार कतार में खड़े हुए थे जिसमें से बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पति पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह भी थे जिन्हें बीते दिनों लगातार जौनपुर में काफी कार्य करते हुए देखा जा रहा था और लोगों को वह राम मंदिर भी पहुंचा रहे थे कयास लगाये जा रहे थे की पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है लेकिन पार्टी ने एक अनुभवी और पुराने नेता को तवज्जो देते हुए यहां पर कृपा शंकर सिंह को टिकट दे दिया है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us