Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayushmaan Yojana : यूपी में आयुष्मान योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट,28 वर्षीय नाजिश को ईद पर मिला नया जीवन

Ayushmaan Yojana : यूपी में आयुष्मान योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट,28 वर्षीय नाजिश को ईद पर मिला नया जीवन
यूपी में आयुष्मान योजना के जरिये पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की योजनाओं को हर तबके तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लेकर कार्य कर रही है. सरकार ने इस प्रतिबद्धता का एक नया उदाहरण पेश किया है. योगी सरकार के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से प्रदेश में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफलता से सम्पन्न हुआ है.इस किडनी ट्रांसप्लांट के जरिए मेरठ की 28 वर्षीय नाजिश को ईद के मौके पर नया जीवन मिला है.


हाईलाइट्स

  • आयुष्मान योजना के तहत यूपी में पहला किडनी ट्रांसप्लांट हुआ सफल
  • 28 वर्षीय नाजिश को ईद पर मिला नया तोहफा,यशोदा हॉस्पिटल की टीम को मिली सफलता
  • आयुष्मान योजना का उठाएं लाभ,प्रदेश सरकार की अच्छी पहल

First kidney transplant in up from ayushmaan : योगी सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए अच्छी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. हर क्षेत्र में एक अच्छी पहल और महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर सरकार दृढ़ संकल्पित है. अब इस आयुष्मान योजना के जरिए प्रदेश में पहले किडनी ट्रांसप्लांट में सफलता मिली है.जिसके बाद अब स्वास्थ्य के प्रति भी लोगों में काफी उम्मीदें जगेंगी.

आयुष्मान योजना से पहला किडनी ट्रांसप्लांट

यूपी में पहला किडनी ट्रान्सप्लांट आयुष्मान योजना के जरिए चिकित्सकों के द्वारा सम्भव हो सका है. अब इस सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद आगे और राहें खुलेंगी लोग इस आयुष्मान योजना का बेहतर लाभ ले सकेंगे.कुछ ऐसा ही मेरठ की इस युवती के साथ हुआ है जिसने आयुष्मान योजना के जरिये किडनी ट्रांसप्लांट करवा ली.

मेरठ की रहने वाली है युवती

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

मेरठ की सरधना तहसील के दौराला ब्लॉक स्थित वालिदपुर गांव में सलीम अहमद और सबीला की 28 वर्षीय बेटी नाजिश की किडनी खराब थी.जब डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा. घर की माली हालत ऐसी नहीं थी कि किसी अच्छे अस्पताल में इसे दिखाया जा सके.फिर आयुष्मान योजना का ख्याल सूझा और उसी के जरिये सारी प्रक्रिया पूरी की.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

बक़रीद पर अनमोल उपहार

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से बिना कोई पैसा खर्च किए यह संभव हो गया .किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ईद पर नाजिश अपने परिवार में भी पहुंच गई और पूरा परिवार बहुत खुश है. नाजिश की बहन फरहीन ने बताया कि बहन नाजिश और मां (डोनर) सबीला पूरी तरह स्वस्थ हैं. ईद पर आयुष्मान भारत योजना से हमारे परिवार को अनमोल उपहार मिला है.

20 जून को संपन्न हुआ ऑपरेशन

नाजिश का परिवार लगातार इधर उधर घूमता रहा जहां गंगनगर में डायलिसिस सेंटर से जानकारी मिली. बताया गया कि यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की गई है.परिजनों ने यशोदा हॉस्पिटल में संपर्क किया और फिर तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद 20 जून को नेफ्रोलॉजी से डॉ प्रजीत मजूमदार और यूरोलॉजी से डा. वैभव सक्सेना, डा. निरेन राव एवं डा. कुलदीप अग्रवाल की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट किया और 27 जून को मां-बेटी को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया.

 सूबे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट,गौरवान्वित पल

यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी की एमडी व सीईओ डा. उपासना अरोड़ा ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से आबद्ध होने के साथ ही हमने ठान लिया था कि योजना के लाभार्थियों को वह सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे जो अन्य अस्पताल नहीं करा पा रहे हैं.ताकि गरीबों को महंगा उपचार प्राप्त करने में दिक्कत न हो. सूबे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us