Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Ram Mandir: मुंह पर राम का नाम ! लखनऊ से पैदल रामलला के दर्शन के लिए मुस्लिम जत्था पहुंचा अयोध्या, दिखी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

Ayodhya Ram Mandir: मुंह पर राम का नाम ! लखनऊ से पैदल रामलला के दर्शन के लिए मुस्लिम जत्था पहुंचा अयोध्या, दिखी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल
मुस्लिम भक्तों का जत्था पहुंचा अयोध्या, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ayodhya Muslim Ram Lala Darshan

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला (Ram Lala) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) होने के बाद श्रद्धालुओं (Devotees) का मन्दिर में तांता लगा हुआ है. देश भर से भक्त राम लला बालक राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में लखनऊ से अयोध्या पैदल यात्रा कर एक मुस्लिम जत्था अयोध्या पहुँचा. रामलला के दर्शन कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम की.

मुस्लिम जत्था दर्शन करने पहुंचा अयोध्या

हर कोई राममय हो चुका है. रामनगरी में बालक राम के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. वहीं दर्शन के मामले में मुस्लिम भक्त भी पीछे नहीं हैं. लखनऊ से मुस्लिम मंच का 350 लोगों का एक जत्था रामनगरी पहुँचा. यही नहीं हर दिन 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ये जत्था अयोध्या पहुंचा है. हर किसी की जुबा पर राम का नाम था. 

मुस्लिम रामभक्तों ने लखनऊ से शुरू की पैदल यात्रा

25 जनवरी को लखनऊ से मुस्लिम रामभक्तों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ था. जो आज यानी मंगलवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचा. हर दिन 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यह जत्था पहुंचा. मुंह पर राम का नाम, दिलो में बसे हैं राम नाम के साथ राम लला के दर्शन करने पहुंचे मुस्लिम रामभक्तो ने जय श्री राम के जयकारे लगाए.

यह मुस्लिम समाज के लोग प्रभू राम को अपना पूर्वज और कुछ लोग नबी मानते हैं. इन लोगों में भगवान राम में गहरी आस्था है. मुस्लिम श्रद्धालुओं ने श्री राम मंदिर परिसर से एकता अखंडता संप्रभुता और सौहार्द का संदेश दिया.

हर दिन भारी संख्या में उमड़ रही भक्तो की भीड़

23 जनवरी से 29 जनवरी तक करीब 20 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं. यही नहीं हर दिन भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. रामलला के दर्शन के लिए देश ही नहीं विदेश से भी भक्त पहुंच रहे हैं. हर किसी के दिल और मन में बस प्रभू के दर्शन की ललक देखी जा सकती है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

अब धीरे-धीरे कुछ सर्दी में भी आगे कमी आएगी तो रामभक्तों की भीड़ और बढ़ेगी. प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अबतक करीब 20 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं. भव्य राम मंदिर को हर कोई देखना चाहता है और अद्भुत राम लला वाली छवि के दर्शन के लिए सभी आतुर है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us