Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya News: अतिथियों को दिया जाएगा ये विशेष प्रसाद ! प्रसाद के डिब्बे में अयोध्या की झलक, 'तुलसी दल' और 'राम दीया' भी मौजूद

Ayodhya News: अतिथियों को दिया जाएगा ये विशेष प्रसाद ! प्रसाद के डिब्बे में अयोध्या की झलक, 'तुलसी दल' और 'राम दीया' भी मौजूद
प्रसादम, फोटो साभार सोशल मीडिया

श्री राम प्रसाद अयोध्या

राम लला प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है. इन समारोह में आने वाले अतिथियों को विशेष डिब्बे (Special Packet) में प्रसाद (Prasad) मिलेगा. प्रसाद में इलायची दाना भी दिया गया है. आने वाले अतिथियों को दिया जाने वाला यह प्रसाद बहुत खास होगा. मन्दिर ट्रस्ट में 15 हज़ार प्रसाद के पैकेट्स तैयार कराए हैं.

सभी के मन और दिलो में एक ही नाम राम

मेरे राम आये हैं, मेरे भगवान आये हैं. आज घर-घर दीवाली मनाई जाएगी. अयोध्या में जब प्रभू की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha In Ayodhya) होगी, तब सबकी नजर उस समय पर टिकी होगी. हर कोई इस पल को अपने मन और दिलों में बसा लेना चाहेगा. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran  Pratistha) आज होगी. ऐसे में पूरी अयोध्या नगरी राममय हो चुकी है. हर तरफ सुंदर अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गूंज है फूलों की सजावट है. राम लला के मंगल गीत (Auspicious Songs) गाए जा रहे हैं. ऐसे में अतिथियों का आना भी कुछ देर बाद शुरू हो जाएगा. मन्दिर ट्रस्ट ने अतिथियों को देने के लिए खास प्रसाद के पैकेट्स तैयार कराए हैं. चलिए जानेंगे इन पैकेट्स में क्या-क्या है. 

अतिथियों को खास प्रसाद के पैकेट्स

इन पैकेट्स में विशेष प्रसाद (Special Prasad) है. इसमें खास तौर पर रामदाने की चिक्की, मेवे के लड्डू, रेवड़ी, एक जगह अक्षत और रोली भी है. इसकी पैकिंग बहुत सुंदर (Nice Packing) है. विशेष पैकिंग के साथ यह पैकेट आये हुए अतिथियों को दिया जाएगा. पैकेट में नवीन मन्दिर की झलक दिखाई देगी. इस पैकेट में 'तुलसी दल और इलायची दाना' भी होगा. तुलसी दल भगवान श्री हरि को अतिप्रिय है. यह पैकेट्स विशेष रूप से तैयार कराया गया है.

ayodhya_guests_special_prasad_news
अयोध्या प्रसाद, फोटो साभार सोशल मीडिया
15 हज़ार पैकेट्स कराए गए तैयार

मन्दिर ट्रस्ट (Mandir Trust) की ओर से 15 हज़ार पैकेट्स तैयार कराए गए है. समारोह में आने वाले अतिथियों (Guests) को यह प्रसाद दिया जाएगा. प्रसाद के डिब्बे का रँग केसरिया (Saffron) है. वर्तमान में भी भक्तों को रामलला के दर्शन करने में इलायची दाना दिया जाता रहा है. 'रक्षा सूत्र व राम दिया' भी डिब्बे में होगा. हनुमानगढ़ी का 'लोगो' भी है जिसपर चौपाई लिखी हुई है. प्रसादम अयोध्या लिखा हुआ है. इसके साथ ही नूतन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र है. 

राम नाम रति, राम गति, राम नाम बिस्वास 
सुमिरत सुभ मंगल कुशल, दुहुँ दिसि तुलसीदास

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us