Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Awanish Awasthi Extension:धुंधली पड़ती सीएम योगी के सबसे क़रीबी अफ़सर अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार की उम्मीदें

Awanish Awasthi Extension:धुंधली पड़ती सीएम योगी के सबसे क़रीबी अफ़सर अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार की उम्मीदें
अवनीश अवस्थी (फाइल फ़ोटो)

योगी सरकार के सबसे 'ताकतवर' अफ़सर अवनीश अवस्थी (IAS Awanish Awasthi) आज यानि 31 अगस्त की शाम रिटायरमेंट हो जाएंगे. हालांकि उनकी सेवा विस्तार (Awanish Awasthi Extension News) के लिए यूपी सरकार ने केंद्र को पत्र भेजा था.लेकिन अब तक उस पर कोई जवाब नहीं आया है.यदि 31 अगस्त की शाम तक केंद्र सरकार का पत्र नहीं आता तो अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त (Awanish Awasthi Retirement) हो जाएंगे.

Awanish Awasthi News: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के लिए 31 अगस्त यानि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसी शाम को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त हो रहे हैं.कयास ये लगाए जा रहे थे शायद उन्हें सेवा विस्तार मिल जाए, लेकिन इसकी उम्मीद अब बेहद कम नज़र आ रही है. 

हालांकि यूपी सरकार (UP Government) ने पहले ही केंद्र सरकार को अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार (Awanish Awasthi) के लिए पत्र लिख दिया था.लेकिन 31 अगस्त को ख़बर लिखे जाने तक केंद्र की अनुमति वाला पत्र राज्य सरकार को प्राप्त नहीं हुआ है. यदि शाम तक पत्र नहीं आता तो अवनीश अवस्थी को रिटायर्ड होना पड़ेगा. (awanish awasthi retirement)

क्यों है अवनीश अवस्थी की इतनी चर्चा..

अवनीश अवस्थी को लेकर पूरे प्रदेश में इतनी चर्चा क्यों है. दरअसल मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के सबसे क़रीबी नौकरशाह कोई है तो वह अवनीश अवस्थी हैं.योगी के पहले कार्यकाल से लेकर अब तक अवस्थी सीएम के सबसे भरोसेमंद अफसर हैं.अवनीश अवस्थी (ACS Home Awanish Awasthi) के पास गृह विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. इसके अलावा वह यूपीडा के सीईओ औऱ ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदार सम्भाल रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

सूत्र बताते हैं कि सीएम योगी (CM Yogi) अपने किसी मंत्री पर इतना भरोसा नहीं करते जितना अवनीश अवस्थी पर करते हैं.अफ़सरों की ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर हर बड़े मामले में सीएम अवनीश अवस्थी के साथ सलाह मशविरा करते हैं. जिसके चलते अंदर खाने भाजपा के कई बड़े नेता भी अवनीश अवस्थी को पसंद नहीं करते हैं. 

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

कैसे बने सीएम के सबसे भरोसेमंद..

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

दरअसल सीएम योगी औऱ अवनीश अवस्थी का जुड़ाव साल 2002-03 का उस वक्त अवनीश गोरखपुर के डीएम हुआ करते थे औऱ योगी आदित्यनाथ सांसद. इसके बाद जब योगी सीएम बने तो अवस्थी प्रतिनियुक्ति में केंद्र से यूपी आए, योगी ने उन पर भरोसा जताया औऱ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी.जिस पर अवनीश अवस्थी खरा उतरते रहे. 

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us