Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Atiq Ashraf Murder News : माफिया अतीक औऱ भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या

Atiq Ashraf Murder News : माफिया अतीक औऱ भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

माफिया अतीक अहमद औऱ अशरफ़ की गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है. यह हत्याकांड प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के निकट हुआ है.


हाईलाइट्स

  • अतीक औऱ अशरफ़ की गोलीमार कर हत्या..
  • प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के निकट अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली..
  • पुलिस रिमांड में थे दोनों माफिया..

Atiq Ashraf Murder News : माफिया अतीक अहमद औऱ उसके माफिया भाई अशरफ की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है.जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी.

इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज पुलिस अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ करने के लिए लेकर आई थी. पुलिस ने कोर्ट में रिमांड अर्जी डाल सात दिनों के लिए अतीक की कस्टडी ले ली थी. भाई अशरफ को भी पुलिस ने रिमांड पर ले रखा था. 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का झांसी में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us