Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World cup 2019:ऋषभ पंत को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में कुछ ऐसा बोले रोहित शर्मा कि हँसी से गूंज उठा पूरा हॉल!

World cup 2019:ऋषभ पंत को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में कुछ ऐसा बोले रोहित शर्मा कि हँसी से गूंज उठा पूरा हॉल!
ऋषभ पंत फ़ोटो इंस्टाग्राम

मौजूदा विश्वकप में अब तक अजेय रही भारतीय टीम को रविवार के दिन इंग्लैंड के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा..मैच के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्या कुछ कहा पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट।

खेल डेस्क:विश्व कप 2019 की अब तक कि अजेय टीम रही भारतीय क्रिकेट टीम को भी अपनी पहली हार का सामना इंग्लैंड के हाथों करना पड़ा।हालांकि इस हार भारत के ऊपर ज्यादा असर नहीं हुआ है क्योंकि भारत क़रीब क़रीब सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।भारत के सात मुकाबलों में 11 रन है और उसका रन रेट भी बढ़िया है इसके अलावा भारत के शेष दो मुकाबले बांग्लादेश और श्रीलंका से है।

ये भी पढ़े-World Cup 2019:भारत को हरा इंग्लैंड ने जिंदा रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें..पाकिस्तान को झटका..!

प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोले उपकप्तान..?

मैच समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने के लिए आए भारतीय टीम के उपकप्तान व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि 'मुझे तो बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई, क्योंकि आप सभी चाहते थे कि ऋषभ पंत खेले, जब भारत में थे तब से ही आप सब पूछ रहे हैं कि ऋषभ पंत कहां है? तो लीजिए, वो यहां है, टीम के लिए नंबर 4 पर खेल रहे हैं। रोहित के इस जवाब के बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगे।
दअरसल रोहित से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि 'जब हार्दिक पांड्या फॉर्म में है तो ऋषभ पंत को नम्बर चार पर क्यों भेजा गया क्या आपको इस बात पर हैरानी नहीं हुई'?इसी सवाल के जवाब में रोहित ने मजाकिया लहजे फिर ये बातें कही थीं।

आपको बता दे कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में अपना पहला मैच खेला है।ऋषभ ने इस मुकाबले में 29 गेंदों पर कुल 32 रन बनाए। हालांकि रोहित ने पंत का समर्थन किया और कहा कि उसके जैसे खिलाड़ी को भी मैदान में थोड़ा वक्त चाहिए, पिच और गेंद को समझने के लिए। मेरे ख्याल से उनका चौथे नंबर पर आना सही फैसला था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us