Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World cup 2019-भारत की वजह से सेमीफाइनल में पहुंचने से रह गया पाकिस्तान.?क्या कहता है टीमो का अंकगणित जान ले!

World cup 2019-भारत की वजह से सेमीफाइनल में पहुंचने से रह गया पाकिस्तान.?क्या कहता है टीमो का अंकगणित जान ले!
फ़ाइल फ़ोटो

इंग्लैंड ने बुधवार को हुए न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली वहीं पाकिस्तान इंग्लैंड की इस जीत के बाद लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है... पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

युगान्तर प्रवाह डेस्क:बुधवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने बड़े अंतर से न्यूजीलैंड को हराकर मौजूदा विश्वकप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई और इसी के साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया।हालांकि अभी भी पाकिस्तान के पास एक मौका है लेक़िन वो अब असम्भव सा लगता है।

ये भी पढ़े-World cup 2019:विश्वकप टीम में चुने न जाने से नाराज़ भारत के इस स्टार क्रिकेटर ने की सन्यास की घोषणा,हर कोई हुआ हैरान!

क्या कहता है अंकगणित..

टीमों के अंकगणित की बात करें तो आठ मैचों में तेरह अंकों के साथ आस्ट्रेलिया टॉप पर बनी हुई और अभी भी उसका एक मैच बचा हुआ है इसके अलावा भारत के भी आठ मैचों में 13 अंक है और वह दूसरे नम्बर है।इंग्लैंड अब नौं मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे नम्बर पर पहुंच सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है वहीं न्यूजीलैंड इंग्लैंड के हाथों हारकर भी नौ मैचों में 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान के आठ मैचों में 9 अंक है और उसका अगला और अंतिम लीग मुकाबला बांग्लादेश से है लेक़िन वह बांग्लादेश से यदि मैच जीत जाती है तो उसके भी नौ मैचों में 11 अंक हो जाएंगे लेक़िन पाकिस्तान की समस्या उसका ख़राब नेट रन रेट है जो कि न्यूजीलैंड से बहुत ही कम है।ऐसी स्थित में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न सिर्फ़ बांग्लादेश को हराना होगा बल्कि बड़े अंतर से हराना होगा जो कि असम्भव सा है।

ये भी पढ़े-World Cup 2019:भारत को हरा इंग्लैंड ने जिंदा रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें..पाकिस्तान को झटका..!

टॉस हारते ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से हो जाएगी बाहर..

शुक्रवार को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले यदि पाकिस्तान की टीम टॉस हार जाती है और बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करती है तो वहीं से पाकिस्तान का मौजूदा विश्वकप में सफ़र थम जाएगा और वह मैच दोनों ही टीमो के लिए मात्र औपचारिकता बचेगा। पाकिस्तान सामने सेमीफाइनल में पहुंचने का एक मात्र रास्ता है लेकिन वो लगभग नामुमकिन हैं। पाकिस्तान की अगर पहले बल्लेबाजी आती है और वो 350 रन बनाती है तो उसे बांग्लादेश को 38 रनों पर ऑल आउट करना होगा। वहीं अगर पाकिस्तानी टीम 400 रन बनाती है तो उसे बांग्लादेश को 84 रन पर ऑल आउट करना होगा, जो कि नामुमकिन सा है।

इंग्लैंड से भारत को मिली हार ने बिगाड़ दिए पाकिस्तान के समीकरण.!

टूर्नामेंट में भारत को मेजबान इंग्लैंड द्वारा मिली हार के बाद से ही पाकिस्तान के ऊपर सेमीफाइनल में न पहुंच पाने का खतरा मंडराने लगा था।आपको बता दे कि इंग्लैंड से मिली हार के बाद तमाम पाकिस्तानी फैंश द्वारा भारतीय टीम के ऊपर कई तरह के गम्भीर आरोप लगाए गए थे कि भारत इंग्लैंड से जानबूझकर हारा है जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह कठिन हो जाए।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us