Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Wasim Akram Angry: 8-8 किलो खाकर ऐसे मुंह हो रखे है! पूर्व तेज गेंदबाज़ वसीम अकरम ने अफगानिस्तान से मिली हार के बाद पाक खिलाड़ियों को लगाई ऐसे लताड़

पाकिस्तान खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम नाखुश, फोटो साभार सोशल मीडिया

अफगानिस्तान से मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को फटकार लगाते हुए उनकी फिटनेस टेस्ट पर सवाल खड़ा कर दिए हैं. वसीम अकरम ने कहा कि हम लगातार चीख-चीख कर कह रहे है कि 2 साल से इन खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ. वर्ल्ड कप जैसा बड़ा फार्मेट है. आप गलती कैसे कर सकते हैं.

हाईलाइट्स

  • पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाक खिलाड़ियों के प्रदर्शन की करी कड़ी आलोचना
  • अफगानिस्तान से मिली शर्मनाक हार के बाद पाक खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख हुए आक्रोशित
  • पाकिस्तान के लिए आगे अब सभी मैच जीतना है जरूरी

Wasim Akram got angry on the fitness of Pakistan team : विश्वकप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान प्रशंसको में नाराजगी है और पूर्व क्रिकेटरों ने भी इनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाए हैं साथ ही इनके प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है. पाकिस्तान के इस पूर्व जांबाज तेज गेंदबाज ने विश्वकप खेल रही पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ लगाते हुए कड़ी आलोचना की है.

पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया अफगानिस्तान ने

वर्ल्ड कप की शुरुआत में जिस तरह से पाकिस्तान ने शुरुआत की थी उससे लग रहा था कि पाकिस्तान एक मजबूत टीम के तौर पर दिखाई देगी. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते गए वैसे-वैसे पाकिस्तान टीम का परफॉर्मेंस निराशाजनक होता चला गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के जख्म भरे नहीं थे कि जख्म पर नमक छिड़कने का काम अफगानिस्तान ने कर डाला.

पूर्व तेज गेंदबाज अकरम ने लगाई लताड़

खास तौर पर बीते दिन अफगानिस्तान से मिली करारी हार के बाद से पाकिस्तान के प्रशंसकों और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए कड़ी आलोचना की है. पाकिस्तान के निजी टीवी चैनल में वसीम अकरम ने बात करते हुए कहा कि आप विश्व कप जैसे इतने बड़े फॉर्मेट का हिस्सा है, आपको खास तौर पर सबसे बड़ी चीज है फिटनेस पर आपको भरपूर ध्यान देना चाहिए मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी में वो ऊर्जा दिखाई नहीं दी.

फिटनेस पर तीखे प्रहार अकरम के

अकरम ने तीखी निंदा करते हुए कहा कि मैं अब इन लड़को का एक-एक कर नाम लूं इतने-इतने बड़े मुंह हो रखे हैं, ऐसा लगता है कि यह आठ-आठ किलो कढ़ाई खाये हैं, निहारिया खा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम लगातार टीवी शोज़ पर कहते आ रहे कि इन खिलाड़ियों का 2 वर्षों से फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ. आप अपने देश के लिए रिप्रेजेंट कर रहे हैं जिसके लिए आपको पैसे भी दिए जाते हैं, लेकिन इस बात को आपको देखना होगा कि आपकी फिटनेस कैसी है जिस तरह से खराब फील्डिंग की गई यह उनकी खराब फिटनेस को दर्शाता है. इस बारे में मिस्बाह उल हक के साथ हूं, जब वह टीम के कोच थे तो उन्होंने क्राइटेरिया रखा हुआ था.

पिछले काफी समय से पाकिस्तान की खराब है फील्डिंग,फिटनेस भी सवालों के घेरे में

गौतलब है कि पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान की खराब फील्डिंग की वजह से अहम मोड़ों पर उन्हें मुंह की खानी पड़ी है.  कई बार फिटनेस को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं. अफगानिस्तान से मिली शर्मनाक हार के बाद से पाकिस्तान प्रशंसकों में मायूसी है. पूर्व क्रिकेटरों ने भी जमकर निशाना साधा है.

टीम में जीत का जज़्बा ही नहीं

पूर्व खिलाड़ी मोइन खान ने पाक की फील्डिंग की कड़ी आलोचना की. इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने बाबर आजम से कप्तानी छोड़ने के अपील की, तो वहीं पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाखुशी जताई है.उन्होंने कहा कि इस टीम में जीत का जज़्बा ही नहीं दिखाई दे रहा.

24 Oct 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. सरकार...
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Follow Us