Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pak vs Afg Wc 2023: फिर बड़ा उलटफेर ! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर रच दिया इतिहास

Pak vs Afg Wc 2023: फिर बड़ा उलटफेर ! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर रच दिया इतिहास
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चटाई धूल, फोटो साभार व

Pak vs Afg Wc 2023: चेन्नई में खेले गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मुकाबले में फिर से विश्व कप में बड़ा उलटफेर देंखने को मिला है. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को शिकस्त देकर फिर से बड़ी टीमों में खलबली मचा दी है. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 282 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान ने इस लक्ष्य को 6 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया. इब्राहिम जादरान को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.


हाईलाइट्स

  • अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चेन्नई में 8 विकेट से हराकर रचा इतिहास
  • अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय करियर के इतिहास में पहली बार जीता पाकिस्तान से
  • इब्राहिम जादरान की शानदार पारी,प्लेयर आफ द मैच दिया गया

Afghanistan defeated Pakistan : इस विश्व कप में लगातार बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. अफगानिस्तान ने जिस तरह से विश्वकप में प्रदर्शन किया है उसकी पूरी दुनिया कायल हो गई है. पाकिस्तान पर मिली इस ऐतिहासिक जीत को शायद ही अफगानी कभी भुला सकें. फिलहाल इस वर्ल्ड कप में ये टीम अब किसी भी टीम के लिए खतरा बन सकती है.

अफगानिस्तान की शानदार ऐतिहासिक जीत

चेन्नई में खेले गए अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली दफा पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक और शानदार जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने 8 विकेट से यह मैच जीतकर विश्वकप में बड़ा उलटफेर किया. इससे पहले अफगानिस्तान ने इंगलेंड को हराकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे.

पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 282 रन बनाये थे

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पाकिस्तान की ओर से शफीक 58, बाबर 74,शादाब 40 और इफ्तिखार 40 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए. जवाब में 283 रन के लक्षय का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. पहले विकेट के लिए गुरबाज और जादरान ने 130 की साझेदारी की. गुरबाज 65, जादरान 87,रहमत शाह 77 और शाहिदी 48 रन पर नाबाद रहे.

पाकिस्तान गेंदबाज़ी आक्रमण की ली क्लास

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान गेंदबाजी आक्रमण की जमकर क्लास ली. 6 गेंद शेष रहते अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय करियर में पाकिस्तान को पहली दफा हराकर इतिहास रच डाला. जादरान 87 की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर आफ द मैच दिया गया. ऐसे में आगे आने वाले मैचों में अफगानिस्तान को हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए भूल होगी.

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us