Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Won Odi Series : निर्णायक मुकाबले में प्रयोग रहा सफल,विंडीज को 200 रनों से हराकर भारत ने 13वीं दफा जीती वनडे सीरीज,किशन प्लेयर ऑफ द सीरीज

India Won Odi Series : निर्णायक मुकाबले में प्रयोग रहा सफल,विंडीज को 200 रनों से हराकर भारत ने 13वीं दफा जीती वनडे सीरीज,किशन प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारत ने जीती वनडे सीरीज,200 रन से हराया विंडीज को

ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए अंतिम और निर्णायक वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों के बड़े अंतर से हराकर 13 वीं बार सीरीज पर कब्जा किया.इस बार टीम का प्रयोग सफल रहा.तीनों मैचों में शानदार अर्द्धशतक लगाने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.


हाईलाइट्स

  • भारत ने वेस्टइंडीज को अन्तिम और निर्णायक मुकाबले में 200 रन से हराया
  • भारत ने पहले खेलते हुए बनाये थे 351 रन, विंडीज की पूरी पारी 151 पर ढेर
  • ईशान किशन प्लेयर ऑफ द सीरीज,गिल प्लेयर ऑफ द मैच

India beat Windies by 200 runs to win : तीसरे और निर्णायक मुकाबले में आखिरकार भारत ने वेस्टइंडीज के चारों खाने चित करते हुए सीरीज जीत ली.इस बार भी जब मैच शुरू हुआ तो टीम इंडिया रोहित शर्मा और कोहली के बगैर उतरी.टीम की अच्छी सोच व रणनीति के चलते इस बार बल्लेबाजों ने निराश नहीं किया.पहले विकेट की शतकीय साझेदारी के बाद से ही लगने लगा अब स्कोर बड़ा हो सकता है,और हुआ भी वैसा ही.जबकि विंडीज के बल्लेबाजों ने फिर निराश किया.फिलहाल ये कहा जा सकता है कि टीम इंडिया का यह प्रयोग सफल साबित हुआ.

टीम इंडिया का इस बार प्रयोग हुआ सफल जीती सीरीज

वेस्टइंडीज के विरुद्ध 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आख़िरी और निर्णायक मैच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया.भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराकर वनडे सीरीज पर एक बार फिर जीत के सिलसिले को कायम रखा.वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.हालांकि अन्तिम मैच में कयास लगाए जा रहे थे,कि दूसरे एकदिवसीय मैच में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोहली की इस मैच में वापसी होगी.हुआ ऐसा नहीं टीम इंडिया ने फिर से प्रयोग किया हालांकि यह प्रयोग सफल साबित हुआ.

टीम इंडिया की शानदार शुरुआत रख दिए 351 रन

Read More: Indore Odi News: पहली दफा न्यूजीलैंड ने भारत में जीती एकदिवसीय सीरीज़ ! नहीं काम आया विराट का शतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पारी की शूरुआत बड़े ही ताबड़तोड़ ढंग से की.ईशान किशन व गिल के बीच पहले विकेट के लिये 19.4 ओवर में 143 रनों की पार्टनरशिप हुई.ईशान शुरू से ही आक्रामक दिखाई दिए. ईशान 77 रन बनाकर केरिया को अपना विकेट दे बैठे.इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया गया,वे भी 8 रन बनाकर जोशेफ का शिकार बने.गिल और सैमसन ने पारी को सम्भाला और सैमसन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए ग्राउंड के चारो ओर शॉट लगाए.सैमसन को 51 रन पर शेफर्ड ने आउट किया.

Read More: T20 World Cup Final: इतिहास की दहलीज पर भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगी निर्णायक टक्कर, पूरे देश में उत्साह

शतक से चूके गिल,कप्तान पण्डया की शानदार पारी

Read More: India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

शतक की ओर आगे बढ़ रहे गिल 85 रन बनाकर मोती के जाल में फंस गए और विकेट गंवा बैठे.5 वें विकेट के लिए कप्तान हार्दिक और सूर्यकुमार ने 65 रन की साझेदारी की और टीम को 300 तक पहुंचाया.सूर्य 35 रन बनाकर आउट हुए.फिर कप्तान हार्दिक पण्डया ने 70 रन की अपनी नाबाद पारी में 5 छक्के जड़े और स्कोर को 351 रन पहुँचाया.

151 रन पर हुई विंडीज टीम ढेर,शार्दूल ने लिए 4 विकेट

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की पूरी टीम 151 रन बनाकर ढेर हो गयी.शुरुआत में ही 10 रन के भीतर दोनों ओपनर आउट हो गए.कप्तान होप भी 5 रन पर चलते बने.अथानाज़े 32 और नीचे के बल्लेबाज जोसफ 26 और मोती 39 रन ही थोड़ा संघर्ष कर सके.बाकी पूरी टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए.शार्दूल ने 4 ,मुकेश ने 3,कुलदीप ने 2 और एक विकेट उनादकट को मिला.200 रन से बड़ी जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पर जीत का दबदबा कायम रखा.सीरीज में तीन अर्धशतक जमाने वाले किशन को प्लेयर ऑफ द सीरीज,गिल प्लेयर ऑफ द मैच बने.

Latest News

UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल
फतेहपुर और बांदा में मौरंग-गिट्टी की ओवरलोडिंग को लेकर आईजी ने सख्त रुख अपनाया है. 18 चर्चित फर्मों के ट्रक...
खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा
UPPCL News: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड़ की वसूली ! अब पैसे लौटाएगा बिजली विभाग
आज का राशिफल 09 मार्च 2026: दर्पण देख कर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
Sheetala Ashtami Kab Hai 2026: क्यों नहीं जलता चूल्हा और क्यों खाया जाता है बासी भोजन? जानिए शीतला अष्टमी की तिथि मुहूर्त
India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव: मिडल ईस्ट तनाव का कितना असर ! क्या फिर बढ़ेंगे गोल्ड-सिल्वर के दाम?

Follow Us