Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Won CapetownTest: आग उगलती केपटाउन की पिच पर पहले सिराज अब बुमराह का कमाल ! डेढ़ दिन में ही न्यूलैंड्स में रच दिया भारत ने इतिहास, जीत के साथ सीरीज ड्रॉ

India Won CapetownTest: आग उगलती केपटाउन की पिच पर पहले सिराज अब बुमराह का कमाल ! डेढ़ दिन में ही न्यूलैंड्स में रच दिया भारत ने इतिहास, जीत के साथ सीरीज ड्रॉ
केपटाउन में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, फोटो साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

India vs South Africa Capetown Test

केपटाउन के न्यूलैंड्स (Newlands) में भारत और दक्षिण अफ्रीका (India-SouthAfrica) के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच (Second Test) का पहला दिन केपटाउन टेस्ट इतिहास के पन्नों (Pages Of History) में दर्ज हुआ था. दूसरे दिन भी आग उगलती पिच ने बल्लेबाजों का मिजाज ही बिगाड़ दिया. भारत ने अंतिम टेस्ट दो दिन में ही जीतकर कर सीरीज में 1-1 से बराबरी की.

न्यूलैंड्स में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

भारत और अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच के दौरान केपटाउन (Capetown) में जिस तरह से पिच ने खेल दिखाया उसकी याद इतिहास के पन्नो में पहले ही दिन दर्ज हो चुकी थी. दूसरे दिन भी हाल कुछ ऐसा ही रहा. कल की दूसरी पारी के दक्षिण अफ्रीका के स्कोर 3 विकेट पर 62 रन से आगे खेलना शुरू किया. जहां मारक्रम के शतकीय पारी को छोड़कर पूरी टीम 176 रन पर धराशायी हो गयी. पहली इनिंग में सिराज ने 6 तो दूसरी पारी में बुमराह का सिक्सर चला. भारत को 79 रन का लक्ष्य मिला. जिसे भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर पा लिया. 

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ ये टेस्ट

केप्टाउन टेस्ट पहले ही दिन से इतिहास के पन्नो में दर्ज हो चुका है. दो दिन से भी कम चले इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज बराबरी (Level Series) की. पहली दफा केपटाउन में भारत ने टेस्ट मैच जीता है. भारतीय खेमे में खुशी की लहर है. क्योंकि पहला टेस्ट हारने के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

आंखों देखा मैच का हाल

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर (Won Toss) बल्लेबाजी चुनी. पूरी टीम 55 रन पर सिमट गयी. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका का ये टेस्ट करियर का सबसे कम स्कोर रहा. यही नहीं भारतीय टीम की भी पहली पारी 153 रन पर सिमट गई. भारत का एक समय स्कोर 4 विकेट पर 153 रन था. तभी 6 विकेट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. भारत 153 रन ही बना सकी.

भारत को 98 रन की बढ़त मिली थी, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 176 पर सिमट गई. जिसमें मारक्रम का शतक भी शामिल है. बुमराह ने 6 विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 79 रन का लक्ष्य दिया. जिसे भारत ने दूसरे दिन ही 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. करियर का अंतिम टेस्ट खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर (Deen Elgar) और भारत के बुमराह (Bumrah) को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज जबकि इस मैच के प्लेयर आफ द मैच मोहम्मद सिराज (Mo.Siraj) रहे.

Related Posts

Latest News

रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित
रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ लखनऊ की नई प्रबंधसमितियों का गठन हो गया है. चारबाग स्थित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की...
UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Follow Us