Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Cwc Qualifier 2023 : वेस्टइंडीज टीम के परफॉर्मेंस को लेकर पूर्व कप्तान व सहायक कोच कार्ल हूपर ने जताई चिंता

Cwc Qualifier 2023 : वेस्टइंडीज टीम के परफॉर्मेंस को लेकर पूर्व कप्तान व सहायक कोच कार्ल हूपर ने जताई चिंता
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व कोच कार्ल हूपर ने जताई चिंता

अक्टूबर में होने वाला आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले क्वालीफायर टूर्नामेंट जिंबाब्वे में आयोजित किया जा रहा है. हिस्सा लेने वाली 10 टीमों में 2 टीम ही भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में क्वालीफाई करेगी. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भी क्वालिफायर खेल रही है,परफॉर्मेंस को लेकर पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने चिंता जताई है.


हाईलाइट्स

  • वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच जिम्बाब्वे में जारी
  • वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भी वर्ल्ड कप 2023 में क्वालीफाई करने के लिए खेल रही क्वालिफायर मैच
  • पूर्व कप्तान और सहायक कोच कार्ल हूपर ने वेस्टइंडीज क्रिकेट को लेकर दी प्रतिक्रिया

Former capatin of Wi cricket team expressed concern : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर टूर्नामेंट 18 जून से जिम्बाब्वे में शुरू हो चुका है. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इनमें से 2 टीमें भारत में होने वाले विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करेंगी. 1975 व 1979 विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त क्वालीफायर के लिए लड़ रही है.खुद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और सहायक कोच ने माना है कि आखिर वेस्टइंडीज क्रिकेट कितना नीचे उतर रहा है यह कभी सोचा नहीं था.

70 और 80 के दशक में था वेस्टइंडीज क्रिकेट का अलग दौर

एक समय था जब वेस्टइंडीज टीम की तूती बोलती थी 70 और 80 के दशक में वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाजों ने अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की कमर तोड़ के रख दी थी और वेस्टइंडीज 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप में विजेता भी बनी थी. हालांकि1983 के वर्ल्ड कप में उसे भारत से हार का सामना भी करना पड़ा था. लेकिन उसके बाद भी कैरेबियन का क्रिकेट का स्तर बढ़ता रहा.

टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक बार फिर की थी वापसी

90 के दशक में स्टार बल्लेबाज ब्रायन लारा का जलवा कायम रहा. लारा के रिटायर होने के बाद क्रिस गेल ने मोर्चा संभाला फिर वेस्टइंडीज क्रिकेट का तेज खेलने वाला प्रारूप शुरू हुआ धीरे-धीरे वेस्टइंडीज के डाउन फाल कहीं न कहीं शुरू हुआ. हालांकि इस बीच टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर सबको एक बार फिर हैरान कर दिया.

अब क्वालिफायर खेल रही टीम

दिनों-दिन वेस्टइंडीज क्रिकेट का परफॉर्मेंस डाउन होता चला गया. आज ये दिन हैं कि उसे वर्ल्ड कप 2023 के चयन के लिए क्वालीफायर मैच खेलना पड़ रहा है. टी 20 वर्ल्ड कप में भी वह क्वालीफाई नही कर सका था जिसके बाद फिल सिमंस ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. अब इन्ही सब बिन्दुओ को देख पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने कड़ी चिंता व्यक्त की है.

पूर्व कप्तान का छलका दर्द

इस बात का दर्द वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व सहायक कोच कार्ल हूपर में झलका है. हूपर ने कहा,कि 'स्थिति अभी बदली नहीं है, अगर हम क्‍वालीफाई नहीं कर सके तो एक कदम और नीचे चले जाएंगे. कभी सोचा नहीं था कि वेस्‍टइंडीज की टीम इस स्थिति में पहुंचेगी, जहां उसे प्रमुख टूर्नामेंट के लिए क्‍वालीफाई करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. फिलहाल हूपर ने कहा कि हमें क्वालीफायर टूर्नामेंट हर हाल में जीतना है.और टीम को क्वालीफाई कराने के लिए कड़ा संघर्ष करना है.

वेस्टइंडीज ने यूएस को हराया

जिम्बाव्वे में क्वालिफायर मैच 18 जून से शुरू हो चुके हैं. जहां क्वालीफायर के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने यूएस को 39 रन से हरा दिया. 

अक्टूबर से 50 ओवर वर्ल्ड कप भारत में होना है. जिसको लेकर इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया है. जिसमें वेस्टइंडीज के अलावा श्रीलंका भी शामिल है.

वही एक और जिम्बाब्वे और नेपाल के बीच हुए मैच में जिम्बाब्वे ने नेपाल को 8 विकेट से हरा दिया.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us