Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bcci Annual Contract List: बीसीसीआई की वार्षिक अनुबंध लिस्ट से ईशान और अय्यर बाहर ! जानिए कौन-कौन खिलाड़ी किस ग्रेड में हैं शामिल?

Bcci Annual Contract List: बीसीसीआई की वार्षिक अनुबंध लिस्ट से ईशान और अय्यर बाहर ! जानिए कौन-कौन खिलाड़ी किस ग्रेड में हैं शामिल?
अय्यर, किशन को अनुबन्ध में नही दी जगह, Image credit original source

Cricket News In Hindi

श्रेयस अय्यर (Shreyas Ayyar) और ईशान किशन (Ishan Kishan) को वार्षिक अनुबंध (Annual Contract) में जगह नहीं दी गयी है. बीसीसीआई ने 2023-24 सीजन के लिए खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबन्धन जारी किया है. A+ श्रेणी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, बुमराह और जडेजा को इस श्रेणी में रखा गया है. जबकि अय्यर व ईशान किशन को किसी भी श्रेणी में जगह नहीं दी गयी है. वजह कहीं न कहीं इन दोनों का घरेलू क्रिकेट न खेलना बताया जा रहा है.

अनुबन्ध लिस्ट से अय्यर व किशन बाहर

बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने स्पष्ट रूप से समस्त अनुबंधित खिलाड़ियों को यह निर्देश दिये थे कि सभी को घरेलू क्रिकेट में भाग लेना होगा. यदि कोई अस्वस्थ या फिट नही है वह रेस्ट ले सकता है. कहीं न कहीं ईशान किशन का रुख बीसीसीआई को सही नही दिखा, क्योंकि अय्यर व किशन रणजी मैचों में नहीं खेले. माना जा रहा है इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को अनुबन्ध से दूर रखा है. इसके साथ ही यशस्वी जयसवाल को ग्रेड बी में शामिल किया गया है. गिल पिछले अनुबन्ध में ग्रेड बी में थे. इसके अलावा तिलक वर्मा व रिंकू सिंह को ग्रेड सी में जगह दी गई.

bcci_annual_contract_players_released
बीसीसीआई, Image credit original source

क्या है ये ग्रेड प्रक्रिया?

बीसीसीआई समस्त खिलाड़ियों को अनुबन्ध देता है, जिसके लिए चार कैटेगरी बनाई गई है पहले केकेटेगरी ग्रेड ए प्लस जिसमें सबसे ज्यादा सालाना 7 करोड़ रुपए खिलाड़ियों को दिए जाते हैं और इस ग्रेड ए प्लस में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा शामिल है. इसके बाद नंबर आता है ग्रेड ए का इन खिलाड़ियों को 5 करोड रुपए मिलते हैं. इसमें रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या शामिल है.

इन ग्रेडों में ये खिलाड़ी शामिल

इसके साथ ही फिर नंबर आता है ग्रेड बी का ग्रेड बी के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए सालाना दिया जाता है और ग्रेड बी में शामिल होने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल है.

इसके साथ ही आखिरी जो नंबर है ग्रेड सी जिसमें सालाना इनकम एक करोड़ रुपए दी जाती है. उसमें भारत के 15 खिलाड़ी शामिल है. जिसमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार शामिल है.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us