Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mohini Ekadashi 2024 Kab Hai: जानिए कब रखा जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत ! क्या है इस एकादशी का पौराणिक महत्व

Mohini Ekadashi 2024 Kab Hai: जानिए कब रखा जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत ! क्या है इस एकादशी का पौराणिक महत्व
मोहिनी एकादशी 2024, image credit original source

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) के रूप में जानी जाती है. मोहिनी एकादशी 19 मई दिन रविवार को पड़ रही है. एकादशी का व्रत पूजन में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है. इस एकादशी पर विधिविधान से व्रत-पूजन करने वाले जातकों के समस्त संकट दूर होते हैं.

कब है मोहिनी एकादशी का व्रत

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) कहलाती है. बात की जाए मोहिनी एकादशी कब से लग रही है, यह एकादशी 18 मई, 2024 शनिवार के दिन सुबह 11.22 मिनट पर लगेगी, 19 मई, 2024 दोपहर 1.50 मिनट पर समाप्त होगी. इस दिन उदया तिथि है तो मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई को रखा जाएगा.

mohini_ekadashi_fast_news
मोहिनी एकादशी 2024, image credit original source

मोहिनी एकादशी का पौराणिक महत्व

इस एकादशी का महत्व समुद्र मंथन से जुड़ा हुआ है, समुद्र मंथन जब हुआ तो एक ओर से अमृत भरा मटका निकला अब अमृत से भरा कलश पाने के लिए देव और दानव में विवाद शुरू हो गया था. इस समस्या का हल निकालने के लिये तब वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था.

जिसके बाद मोहिनी रूप में दानव मोहित हो गए और उनसे अमृत भरा कलश लेकर देवताओं के हवाले कर दिया था, जिसे पीकर सभी देवता अमर हो गए. तभी से वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाने लगा.

भगवान हरि की पूजा बेहद फलदायी

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना श्रेष्ठकारी और फलदायी है. विधि विधान से व्रत-पूजन करना फलदायी है. मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) का व्रत रखने से मनुष्य के पापों का नाश होता है. इस व्रत को रखने वाले जातक विधि विधान से भगवान विष्णु की आराधना करते है तो उनके समस्त संकट नष्ट हो जाते हैं.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

यही नहीं जो जातक मोहिनी एकादशी का व्रत करता है और विधि विधान से रखता है उसे हज़ार गायों के दान, यज्ञों और तीर्थों की यात्रा का फल प्राप्त होता है. इस व्रत का पालन फलदायी और मोक्षदायी माना जाता है. मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मोहिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us