Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान ! पड़ सकते हैं लेने के देने

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान ! पड़ सकते हैं लेने के देने
चैत्र नवरात्रि 2024, image credit original source

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navaratri) के पावन व्रत चल रहे हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा (Goddess Durga) के 9 स्वरूपों की आराधना और पूजन का महत्व है. चैत्र नवरात्रि के इन दिनों में कुछ ऐसे कार्य है जिन्हें किसी को भूलकर भी करने से बचना चाहिए, यदि कोई भी ऐसा कार्य करते हैं तो आपको पूजन का लाभ (Benefit Worship) नहीं मिलता. चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि पर किन कार्यों को करने से बचना चाहिए और कौन से कार्य करने चाहिए..

भूलकर भी नवरात्रि पर न करें ऐसे कुछ कार्य

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के 9 दिनों में जातक उपवास (Fast) रखकर माता की आराधना (Worship) करते हैं. विशेष श्रद्धा भाव से माता का नाम जपते हैं. विधि-विधान से माता की उपासना करने वाले जातकों पर माता प्रसन्न होती है, लेकिन कुछ वर्जित कार्य (Forbidden work) यदि इन दिनों कोई भूलकर भी करता है तो उस पर मां की कृपा नहीं होती है.

इसलिए कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें करने से बचना आवश्यक है. आपको चाहिए कि इन 9 दिनों में केवल भक्तिभाव से माता का स्मरण करते रहें, किसी से झूठ न बोलना, गलत भाषा का प्रयोग न करना, सात्विक भोजन (Pure Food) करना व अन्य कई ऐसे कार्य हैं उनके करने से माता प्रसन्न होती है.

chaitra_navratri_2024_news
चैत्र नवरात्रि, image credit original source

नवरात्रि पर जातक बिस्तर पर न सोएं

यह उन लोगों के लिए विशेष है जो नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत रखते हैं. सबसे पहले तो यदि आप 9 दिनों का व्रत कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको सोना नहीं चाहिए, सोने का अर्थ यह है कि आपको बिस्तर पर नहीं सोना (Don't Sleep On Bed) चाहिए बल्कि जमीन पर सोना चाहिए. घर पर अंधेरा या गन्दगी न रखें, ऐसा करने वालो के घर माता नहीं आती. साफ-सफाई रखें रोशनी करे रहें. हमेशा उजाला बनाये रखें. जिससे माता प्रसन्न होती हैं.

तामसी भोजन का त्याग, सात्विक ही ग्रहण करें

माता के इन पावन नौ दिनों में सात्विक भोजन (Pure Food) ग्रहण करें. जबकि प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा का सेवन यानी तामसिक भोजन (Tamsik Food) नहीं ग्रहण करना चाहिए. ऐसा करने वाले भक्तों पर माता की कृपा नहीं होती है. यदि गलती से भी आप इसतरह का भोजन ग्रहण करते हैं माता रुष्ट हो जाएंगी आपके बिगड़े काम भी नहीं बनेंगे इसलिए सावधानी रखें, सात्विक भोजन ही श्रेष्ठ है इसलिए इस भोजन का सेवन करें.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

किसी का अपमान न करें, बाल-नाखून न कटवाएं

नवरात्रि के दिन महिला, मां, बहन या पत्नी का अपमान न करें कभी भी अभद्र भाषा का प्रयोग न करें अपनी वाणी को संयमित रखें. ज्यादा गुस्से वाले लोग खासतौर पर ध्यान दें. कम बोलें माता का स्मरण करें. इन दिनों दाढ़ी, बाल, नाखून नहीं काटने चाहिए. जो लोग व्रत करते हैं उनके लिए यह बहुत जरूरी है. नवरात्रि के दिनों में गुस्सा करने से बचे किसी से झूठ न बोले बल्कि सत्य बोले.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us