Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Ram Mandir: प्रभू के ननिहाल के चावल और ससुराल के मेवों का लगेगा 'राम लला' को पहला भोग ! 84 सेकेंड का प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त, प्रधानमंत्री Narendra Modi करेंगे आरती

Ayodhya Ram Mandir: प्रभू के ननिहाल के चावल और ससुराल के मेवों का लगेगा 'राम लला' को पहला भोग ! 84 सेकेंड का प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त, प्रधानमंत्री Narendra Modi करेंगे आरती
अयोध्या राम मंदिर, साभार, प्रतीकात्मक फोटो

अयोध्या (Ayodhya) में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है. तैयारियां अंतिम चरण पर हैं. 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राम लला की पहली आरती करेंगे. इसके साथ ही राम लला के लिए देश भर से खास उपहार(Gifts) भी पहुंचेंगे. रामलला को उनके ननिहाल के चावल और ससुराल से मेवे का पहला भोग भी लगाया जाएगा.

राममय हो रही अयोध्या नगरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को 

22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास के पन्नों में कैद हो जाएगा. जब प्रभू राम की जन्मस्थली अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम के नवनिर्मित भव्य मन्दिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran   Pratistha) कर उन्हें पुरानी जगह से हटाकर नवनिर्मित गर्भ गृह भवन में स्थापित किया जाएगा. विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी आरती की जाएगी. इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) राम लला की पहली आरती करेंगे. 

ननिहाल से चावल और ससुराल से मेवे और उपहार पहुंचेंगे

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Consecration) के बाद पहला भोग उनके ननिहाल और ससुराल से आने वाले व्यंजनों का लगाया जाएगा. ननिहाल छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) से तीन हज़ार कुंतल चावल 30 दिसम्बर को अयोध्या पहुंचेंगे. इसके साथ ही ससुराल यानी जनकपुर नेपाल (Nepal) से वस्त्र,फल,मेवे,मिठाईयों के साथ उपहारों से सजे 1100 थाल भी पहुंचेंगे. राम लला को पहला भोग ननिहाल और ससुराल से आयी सामग्रियों का लगेगा. यही नहीं जबसे पता चला है कि भगवान राम लला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा नवनिर्मित भवन में की जाएगी. तबसे देश के कोने-कोने व विदेशों से भी उपहार (Gifts) पहुंच रहे हैं. 

क्या-क्या रामलला के भव्य मंदिर में पहुंचेगा

भगवान राम के ननिहाल से 3 हज़ार कुंतल चावल पहुंचेंगे, ससुराल नेपाल से आभूषण, वस्त्र ,फल, मेवा और मिठाईयां पहुंचेंगी. उत्तर प्रदेश के एटा जिले से राम लला मन्दिर के लिए 21 किलो का घण्टा पहुंचेगा. घण्टे की चौड़ाई 15 फुट और अंदर की चौड़ाई 5 फुट है. वजन करीब 2100 किलो है. गुजरात के वडोदरा से 108 फीट लंबी अगरबत्ती भी अयोध्या (Ayodhya)भेजी जा रही है. जो अबतक की सबसे बड़ी अगरबत्ती बताई जा रही है.इस अगरबत्ती को पंचगव्य के मिश्रण से तैयार किया गया है.

प्राण-प्रतिष्ठा का 84 सेकंड का शुभमुहूर्त,अनेक साधु संत,राजनेता,उद्योगपति व क्रिकेटर को भी आमंत्रण

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूजन का शुभ मुहूर्त 84 सेकंड का रहेगा. ज्योतिषाचार्य काशी पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा यह मुहूर्त निर्धारित किया गया है. यह शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

राम लला प्राण प्रतिष्ठा में साधु संतों के साथ ही राजनेता,उद्योगपति, क्रिकेटर्स,बॉलीवुड का जमावड़ा रहेगा. कुल 7 हज़ार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. केदारनाथ, बद्रीनाथ, विश्वनाथ व वैष्णो देवी के प्रतिनिधि भी समारोह में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विराट कोहली(Virat Kohli) को भी आमंत्रण भेजा गया है.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us