Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : कानपुर के 129 वर्ष पुराने यतीमखाने के आश्रय स्थल को क्यों बंद करना पड़ा,क्या है जे जे एक्ट?

Kanpur News : कानपुर के 129 वर्ष पुराने यतीमखाने के आश्रय स्थल को क्यों बंद करना पड़ा,क्या है जे जे एक्ट?
कानपुर का 129 वर्ष पुराना यतीमखाना होगा बंद

कानपुर में 129 वर्षों से संचालित यतीमखाना में आश्रय स्थल संस्था को बंद करना पड़ रहा है इस आश्रय स्थल पर 4 दर्जन से ज्यादा बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा था, बताया जा रहा कि इस आश्रय स्थल का जेजे एक्ट में रजिस्ट्रेशन नहीं था जिसके बाद निर्णय लिया गया कि बिना रजिस्ट्रेशन के ऐसे आरफेनेज को बन्द कर दिया जाए.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में बिना पंजीकरण के चल रहे यतीमखाना आश्रय स्थल को करना पड़ा बंद
  • आश्रय स्थल में रह रहे बच्चों को किया जा रहा सुपुर्द
  • 129 वर्ष पुराने परेड स्थित यतीमखाना में है आश्रय स्थल

Yatimkhana's shelter had to be closed in Kanpur : कानपुर के परेड स्थित यतीम खाना के आश्रय स्थल को जे जे एक्ट की कानूनी औपचारिकता पूरी न हो पाने के कारण बंद करना पड़ा है ,आपको बता दें कि यह यतीमखाना 1894 से मुस्लिम ऑर्फनेज कानपुर स्थापित है, किशोर न्याय अधिनियम 2015 यानी जेजे एक्ट में इस यतीमखाना का रजिस्ट्रेशन न होना व कई मानक नही सही पाए गए जिसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों को उनके माता-पिता को सुपुर्द करने का कार्य किया जा रहा है और यहां आश्रय स्थल को बंद किया जा रहा है.

जेजे एक्ट के सेक्शन 41 के तहत नहीं था रजिस्ट्रेशन

कानपुर के इस यतीमखाना का संचालन अंजुमन यतीमखाना इस्लामिया करती है यहां वर्तमान में 42 बच्चे है जिन्हें यहां से शिफ्ट कर उनके माता पिता को सौंपा जा रहा है. सोमवार को प्रोबेशन अधिकारी व एसीएम की मौजूदगी में परेड स्थित यतीमखाना पहुंचकर कार्यवाही की गई, इस यतीमखाना में आश्रय स्थल के मानक पूरे नही पाए गए सेक्शन 41 के तहत पंजीकरण न होना जिसकी वजह से फिलहाल इस स्थल को बंद करना पड़ा .

क्या कहा डीएम ने

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के द्वारा जे जे एक्ट में जिनका पंजीकरण है वे ही इन बाल गृहों का संचालन कर सकते हैं यहां जेजे एक्ट के सेक्शन 41 के तहत पंजीकरण नहीं हुआ और कई मानक पूर्ण नही पूरे मिले जिसके बाद इस संस्था को बंद करने का निर्देश दिया गया है, एसीएम और प्रोबेशन अधिकारी की मौजूदगी में बच्चों को उनके गार्जियंस को सुपुर्द किया जा रहा है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us