Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Noida Honor Killing Fatehpur News:फतेहपुर के प्रेमी युगल पर नोएडा में कातिलाना हमला.सड़क किनारे मिला लहूलुहान शव

Noida Honor Killing Fatehpur News:फतेहपुर के प्रेमी युगल पर नोएडा में कातिलाना हमला.सड़क किनारे मिला लहूलुहान शव
घटना की जानकारी देते नोएडा डीसीपी

नोएडा के बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सड़क किनारे लहूलुहान हालत में एक युवती देर रात पुलिस को मिली थी.पास में ही झाड़ियों में एक युवक का शव भी पुलिस ने बरामद किया था.युवक औऱ युवती यूपी के फतेहपुर ज़िले के रहने वाले हैं.युगान्तर प्रवाह पर पढ़ें इस ख़ौफ़नाक दास्तां की पूरी खबर.. Noida Honor Killing Fatehpur Crime News

Noida Honor killing Fatehpur News:यूपी के नोएडा से एक दिल दहला देने   वाली वारदात सामने आई है. सड़क किनारे नोएडा पुलिस को एक युवक का शव औऱ पास में ही लहूलुहान हालत में एक युवती पड़ी हुई मिली है. पुलिस ने घायल युवती को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.युवक और युवती यूपी के फतेहपुर ज़िले के असोथर थाना क्षेत्र के कौहन गाँव के रहने वाले हैं. Fatehpur Honor Killing News

यह है पूरा मामला..

नोएडा के बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सड़क किनारे 19 दिसम्बर की रात गश्त कर रही पीआरवी की गाड़ी को सड़क किनारे एक युवती लहूलुहान हालत में मिली, पास में ही एक युवक का शव पड़ा हुआ था.पुलिस ने युवती को तत्काल इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.Fatehpur Crime News

इलाज़ के बाद पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए. युवती ने बताया कि वह यूपी के फतेहपुर ज़िले के असोथर थाना क्षेत्र के कोहन गाँव की रहनी वाली है. मृतक युवक उसका चचेरा भाई है. दोनों घूमने के लिए नोएडा आए हुए थे. इसी दौरान मेरे (युवती के) भाइयों ने परी चौराहे के पास हम दोनों को गाड़ी से उतार लिया औऱ सड़क से दूर सुनसान स्थान पर ले गए.युवती के मुताबिक मेरे सामने ही मेरे भाइयों ने युवक को पीट पीटकर मार डाला औऱ मुझे भी मारा.मुझे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए. Noida Honor Killing News

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

नोएडा के डीसीपी ने मामले में बताया कि युवक औऱ युवती सड़क किनारे मिले थे.युवक की मौत हो चुकी थी.युवती को इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है.उसकी हालत अब खतरे से बाहर है.युवती ने अपने भाइयों पर युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. फतेहपुर पुलिस की मदद से युवती के भाइयों को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है.मामले में गवाह औऱ साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं. विधि अनुसार आगे की कार्यवाही जारी है. Noida Honor Killing Fatehpur Conection

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

घटना से इलाक़े में हड़कंप..

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

सोमवार को जैसे ही फतेहपुर में घटना की जानकारी हुई तो इलाक़े में हड़कम्प मच गया है.गाँव में चर्चाओं का बाजार गर्म है.बताया जा रहा है कि युवक औऱ युवती रिश्ते में चेचरे भाई बहन थे.लेकिन दोनों के बीच प्यार पनप गया था.इसी के चलते बीते दिनों दोनों एक साथ अपने अपने घरों से गायब हो गए थे.युवती के भाइयों द्वारा युवक की हत्या की ख़बर से इलाक़े के लोग अवाक हैं. फ़िलहाल नोएडा पुलिस फतेहपुर पुलिस का सहयोग ले इस पूरे मामले की गहन तफ्तीश में जुटी हुई है. Fatehpur Noida News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us