Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident Today:फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आने से तीन की मौत एक गम्भीर

Fatehpur Road Accident Today:फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आने से तीन की मौत एक गम्भीर
Fatehpur Road Accident Today

यूपी के फतेहपुर में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.जबकि एक की हालत गम्भीर है.मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे का है.पढ़ें पूरी खबर. Fatehpur Khaga Road Accident Today News

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर में शनिवार तड़के क़रीब तीन बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, चौथे की हालत बेहद गम्भीर है.घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 पर महिचा मंदिर के पास का है. Fatehpur Khaga Road Accident Today News

जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के गदागंज निवासी मोहम्मद सरफराज और उनका बेटा मोहम्मद इसरार शुक्रवार शाम शकरकंद खरीदकर देर रात दो लोडरों में लोड कर वापस निकले थे.महिचा मंदिर के पास लोडर खराब होने पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया था. शनिवार तड़के खागा कस्बे से एक मिस्त्री को बुलाकर हाइवे किनारे खराब लोडर को दुरुस्त करा रहे थे तभी बेकाबू डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में सरफराज, बेटे इसरार उर्फ बब्बू और खागा निवासी मिस्त्री धर्मेंद्र उर्फ भूरा की मौके पर मौत हो गई जबकि लोडर चालक सोनू गम्भीर रूप से घायल हो गया. सोनू को कानपुर के लिए रेफर किया गया है.

घायल सोनू को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हालत गंभीर होने के चलते कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है.

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर डीसीएम छोड़कर मौक़े से फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us