Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Anganwadi news: इन महिलाओं की पीड़ा सुनिए सरकार..

Up Anganwadi news: इन महिलाओं की पीड़ा सुनिए सरकार..
Fatehpur news

यूपी की आंगनबाड़ी वर्कर लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन, आंदोलन, ज्ञापन आदि देने को मजबूर हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक बार फ़िर से कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन भेजा.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:एक ओर यूपी सरकार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला उत्थान औऱ सशक्तिकरण को लेकर आयोजन कर रही थी वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों में इकठ्ठा हो सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने में जुटी रहीं।प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से अपनी माँगो का एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को भेजा है। fatehpur news

फतेहपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय स्थित नहर कालोनी मैदान में इकठ्ठा हो धरना प्रदर्शन किया।इसके बाद कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए विरोध में रैली निकाली औऱ फ़िर मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।

क्या हैं प्रमुख माँगे..

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ लम्बे समय से अपनी कुछ प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है।लेकिन अब तक सरकार की ओर से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है।प्रदेश उपाध्यक्ष सुनन्दा तिवारी ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी सबसे प्रमुख माँग है कि 62 साल की उम्र में जिन कार्यकत्रियों औऱ सहायिकाओं को सेवानिवृत्त कर दिया गया है उन्हें सरकार अन्य राज्यों की तरह पेंशन औऱ ग्रेज्युटी का लाभ दिया जाए। up anganwadi news

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

हर पांच साल में इंक्रीमेंट बढ़ाया जाए, मानदेय कम से कम 15 हज़ार किया जाए।स्वयं सहायता समूहों की आंगनबाड़ी से सम्बद्धता समाप्त की जाए।केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों में बनाए गए नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

इस दौरान इंद्र कुमारी, गीता सिंह, ममता मिश्रा, संगीता, रेखा तिवारी, सविता श्रीवास्तव, रुषमा सिंह, अखिलेश कुमारी, सूफिया बेग़म, सूरजकली, सरयू देवी, वंदना सिंह, विभा गुप्ता, सीमा सिंह, सविता यादव, नूतन मिश्रा, शाकरा बानो, माया दीक्षित, सन्नो देवी, मधु देवी, नितिन सिंह, भानमती सिंह, विनीता देवी, छवि शुक्ला, माया पांडेय, तारा देवी, गीता तिवारी, फूलमती, विनोदनी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री औऱ हेल्पर उपस्थित रहीं।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us