Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में व्यापारी के घर के बाहर रंगदारी का पत्र औऱ बम रख गए बदमाश

Fatehpur News:फतेहपुर में व्यापारी के घर के बाहर रंगदारी का पत्र औऱ बम रख गए बदमाश
Fatehpur News: मिला बम

यूपी के फतेहपुर जिले में बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहें हैं.शनिवार सुबह एक व्यापारी के घर के बाहर रंगदारी की मांग का धमकी भरा पत्र औऱ बम रखकर अज्ञात बदमाशों ने दहशत फैलाने की कोशिश की.पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Bomb In Fatehpur Latest Crime News

Fatehpur News:फतेहपुर की क़ानून व्यवस्था को इन दिनों किसी की नज़र लग गई है. शहर से लेकर कस्बों औऱ गाँवों तक अपराधियों का बोल बाला है. हत्या, धर्मांतरण, लड़कियों का अपरहण, चोरी, लूट, छिनैती, रंगदारी की एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातें हो रहीं हैं. ताज़ा मामला ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ क़स्बे का है. जहाँ शनिवार सुबह एक व्यापारी के घर के बाहर टाइम बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद पूरे इलाक़े में हड़कंप मच गया.इतना ही नहीं बम के साथ एक पत्र भी था. जिसमें व्यापारी से धमकी भरे लहजे में पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगीं गई है. Fatehpur Time Bomb News

जानकारी के अनुसार अभिमन्यु सिंह पुत्र सुखनिधान सिंह निवासी कोण्डार थाना ललौली वर्तमान में ललौली रोड सर्वोदय नगर बहुआ में परिवार सहित रहते हैं. वह एलआइसी में एजेंट हैं साथ ही घर पर ही किराना की दुकान चलाते हैं. शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे तो घर के दरवाजे पर एक हस्त लिखित पत्र मिला जिसमे 500000/- रूपये की मांग की गयी एवं एक बम रखा हुआ देखा. जिसके चलते उन्होंने घबराकर तुरन्त स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की. टाइम बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद पुलिस के भी हाँथ पैर फूल गए. 

पुलिस की जांच में स्प्ष्ट हुआ कि एक प्लास्टिक मे लाल रंग का टेप लगा कर वायर व प्लेट लगा कर सनसनी फैलानी हेतु उसके दरवाजे पर लटकाई गयी थी.  देखा गया तो उसमे केवल पटाखे निकले हैं.किसी व्यक्ति द्वारा अभिमन्यू सिंह को डराने धमकाने के लिये यह शरारत की गयी है.पुलिस ने बम जैसी संदिग्ध वस्तु को जांच पड़ताल के बाद तालाब में निष्प्रयोज कर दिया है.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us