Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:जब साथ जीने में आईं दिक्कतें, कुएं में कूद गए दोनों, इश्क़ था!

Fatehpur news:जब साथ जीने में आईं दिक्कतें, कुएं में कूद गए दोनों, इश्क़ था!
Fatehpur news:घटनास्थल पर जमा भीड़।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर (fatehpur news) में सोमवार की सुबह एक प्रेमी जोड़ा (lover couple) कुएं में कूद गया,पुलिस ने मौक़े पर पहुँच किसी तरह दोनों को बाहर निकाल अस्पताल पहुँचा दिया जहाँ उनका इलाज़ जारी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:कहा गया है इश्क़ होता नहीं हो जाता है औऱ जब यह हो जाता है तो उसके बाद शुरू होतीं हैं परिवार औऱ समाज की बंदिशें लेक़िन तब तक शायद देर हो चुकी होती है।क्योंकि इश्क़ के दरिया में गोते लगा रहे युगल साथ जिएंगे साथ मरेंगे के वादे कर चुके होते हैं।औऱ जब साथ जीने के रास्ते मे उन्हें दुश्वारियां नज़र आने लगती हैं तो वह साथ मरने के आसान रास्ते में निकल पड़ते हैं।fatehpur love story

ऐसा ही एक मामला सोमवार को यूपी के फतेहपुर ज़िले (fatehpur district) में हुआ है।जहाँ एक प्रेमी युगल (lover couple) जान देने के इरादे से कुएं में कूद गया।लेकिन ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हो गई औऱ आनन फ़ानन में पुलिस मौके पर पहुँच गई, जिसके बाद दोनों को पुलिस ने जिंदा हालत में कुएं से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती करा दिया।लेकिन इलाज़ के दौरान दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। fatehpur news

जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना (krishanpur thana) क्षेत्र के महोली के डेरा मजरे महावतपुर असहट गाँव के रहने वाले पप्पू निषाद (21) का गाँव की ही सजातीय 19 वर्षीय लड़की के साथ बीते दो बरस से प्रेम प्रंसग चल रहा था।दोनों के प्रेम सम्बन्धो की चर्चा धीरे धीरे गाँव में फैलने लगी।घर वालों को भी पता चला।और उन्होंने भी इस सम्बंध पर ऐतराज जताया।सजातीय होने के बावजूद परिजन शादी को राजी नहीं हुए। fatehpur lover couple sucide

बीती रात दोनों अपने अपने घरों से ग़ायब हो गए।परिवार के लोगों ने दोनों को खोजना शुरू किया।सोमवार की सुबह हुई गाँव के औऱ लोग भी ढूढ़ने में जुट गए।इसी बीच एक सूखे कुएं से ग्रामीणों ने किसी के कराहने की आवाज़ सुनी।अंदर झांककर देखा तो ग़ायब युवक और युवती ही कुएं के अंदर थे।पुलिस को सूचना दी गई।स्थानीय पुलिस तुरंत मौक़े पर पहुँचीं ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।औऱ तुरंत जिला अस्पताल फतेहपुर (fatehpur district hospital) के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि कुएं में कूदने की वजह से युवक और युवती के पैर टूट गए हैं।सिर सहित शरीर के कई भागों पर गम्भीर चोंटे हैं।

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

मामले के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार (Asp rajesh kumar) ने बताया कि युवक औऱ युवती सूखे कुएं में कूद गए थे।पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग (love) था।सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने तुरंत दोनों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती करा दिया है।आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us