Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में शराब माफिया के अवैध निर्माण पर चला बाबा का बुलडोजर

Fatehpur News:फतेहपुर में शराब माफिया के अवैध निर्माण पर चला बाबा का बुलडोजर
Fatehpur News:शराब माफिया के घर में चला बुलडोजर

फतेहपुर के चर्चित शराब माफिया, हिस्ट्रीशीटर राकेश सिंह उर्फ़ मनमोहन के अवैध कब्ज़े पर सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला कब्ज़ा मुक्त कराया.पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Bulldozer News Liqoure Mafiya Rakesh Singh Meermau

Fatehpur News:योगी सरकार 2.0 में माफियाओं औऱ गुंडों पर बुलडोजर की कार्यवाई तेज़ हो गई है.सोमवार को फतेहपुर ज़िले में चर्चित शराब माफिया के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला निर्माण को जमीदोंज कर दिया औऱ माफिया के कब्ज़े की करोड़ो की क़ीमत की जमीन को मुक्त कराया.

जानकारी के अनुसार थाना मलवा क्षेत्र के मीरमऊ गाँव निवासी सक्रिय शराब माफिया मनमोहन उर्फ राकेश सिंह पुत्र सूरजपाल द्वारा ग्राम सभा की करोड़ो की कीमत की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था.उप जिलाधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर गांव पहुँचा औऱ शराब माफिया के अवैध कब्जे से करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को मुक्त कराया.हालांकि की इस कार्यवाई पर भी कई सवाल खड़े हुए हैं क्योंकि माफिया के घर को बुलडोजर ने नहीं छुआ.केवल बाउंड्री वाल गिराई गई है.

राजनीति में भी रसूख रखता है माफिया का परिवार..

हिस्ट्रीशीटर राकेश सिंह का परिवार राजनीति में भी अच्छा खासा रसूख रखता है. लम्बे समय से गाँव की प्रधानी में इनका दबदबा है.वर्तमान में भी जिला पंचायत सदस्य औऱ ग्राम प्रधानी माफिया के ही घर से चल रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

तीनों भाइयों पर दर्ज हैं गम्भीर मुकदमें..

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

मनमोहन उर्फ़ राकेश सिंह तीन भाई हैं, छोटा भाई अमरजीत सिंह भी ज़िले का चर्चित माफिया है. अमरजीत के ऊपर भी साल 2020 में सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाई हो चुकी है. तीसरा भाई समरजीत है.वह भी कई बार शराब बनाने और तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है.तीनों मलवां थाने में टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल हैं. 

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

इलाकाई पुलिस से माफिया भाइयों का चलता है गठजोड़..

सूत्रों की माने तो तीनों अपराधी भाइयों के ऊपर सफ़ेदपोशों का हांथ रहा है. साथ ही इलाक़े की पुलिस हमेशा से इनके सिस्टम में रही है. पुलिस की छत्रछाया में ही इनका अवैध काम जमकर फला फूला औऱ अवैध तरीक़े से करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित की.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us