Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:ज़िले में नहीं थम रही गौकशी बजरंग दल का गुस्सा फूटा चौराहे पर सिर रखकर प्रदर्शन.!

Fatehpur news:गौकशी के विरोध में प्रदर्शन।

यूपी के फतेहपुर जनपद में ख़ासकर शहर क्षेत्र में गौकशी की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं,शुक्रवार को एक बार फ़िर गौवंश के कटे हुए अवशेष मिलने के बाद बजरंग दल का गुस्सा फूट पड़ा.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भले ही गौवंश की सुरक्षा को लेकर कठोर नियम क़ानून बनाएं हों लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर गम्भीर नहीं दिख रहा है।क्योंकि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही न होने के चलते लगातार गौकशी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं।ताज़ा मामला फतेहपुर के शहर क्षेत्र का है। fatehpur news

शुक्रवार को एक बार फिर सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में गौवंश के कटे हुए अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला संयोजक शानू सिंह, आनन्द तिवारी, जीतू हरायण, प्रशांत पुरवार के नेतृत्व में इकठ्ठा हो गए।

मौक़े पर पहुँचकर गौकशी की घटना के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।इतना ही नहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता गौवंश के कटे हुए सिर को लेकर चौक चौराहे पहुँच गए औऱ वहीं पर सिर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक शानू सिंह ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में लगातार गौकशी की घटनाएं हो रहीं हैं लेकिन पुलिस प्रशासन दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं कर रहा है।उन्होंने बताया कि यह लगातार पांचवी घटना है।शानू सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस केवल सफ़ाई कर्मियों की तरह काम कर रही है।दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने के बजाए जहाँ भी गौवंश के अवशेष मिलते हैं उनको समेटती है औऱ निस्तारण कर देती है।आज भी यही काम हो रहा था जिसके विरोध में बजरंग दल ने गौवंश के अवशेष को चौक चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया है।उन्होंने कहा कि मसवानी में अयोध्या कुटी के पीछे कुछ रोज पहले भी गौवंश के अवशेष मिले थे।उन्होंने कहा कि यदि अब कार्यवाही नहीं हुई तो बजरंग दल आगे की रणनीति यहीं बैठकर बनाएगा। fatehpur gaukashi news

Read More: Fatehpur News: प्रेम में टूटा नयन, सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, मुस्लिम युवती से था संबंध

एसडीएम मुर्दाबाद के लगे नारे..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अचानक नवविवाहित दंपत्ति ने लगाई फांसी ! पांच महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर चौक चौराहे में सदर एसडीएम प्रमोद झा पहुँचे लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता के गवाह पर हमला ! सपा नेता हाजी रजा समेत 9 पर FIR, दो गिरफ्तार

बजरंग दल ने एसडीएम से बात करने से मना कर दिया और कहा कि आपको हमने पहले भी इस ओर इंगित किया था।लेकिन लगातार घटनाएं हो रहीं है।विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग एसपी को मौक़े पर बुलाने के लिए अड़े रहे। औऱ जब तक एसपी मौक़े पर नहीं आए तब तक बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे।

एसपी ने कहा गैंगस्टर औऱ कुर्की की होगी कार्यवाही..

चौक में प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मौक़े पर पहुँचे उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि पिछले तीन महीने में गौकशी की घटनाओं में कमी आई है।अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में दो घटनाएं हुईं हैं।इस सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कर गैंगस्टर औऱ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा।जो भी अभियुक्त होंगें उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही के साथ साथ अपराध कर अर्जित की गई सम्पत्ति को कुर्क किया जाएगा।

12 Mar 2021 By Shubham Mishra

Fatehpur news:ज़िले में नहीं थम रही गौकशी बजरंग दल का गुस्सा फूटा चौराहे पर सिर रखकर प्रदर्शन.!

फतेहपुर:प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भले ही गौवंश की सुरक्षा को लेकर कठोर नियम क़ानून बनाएं हों लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर गम्भीर नहीं दिख रहा है।क्योंकि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही न होने के चलते लगातार गौकशी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं।ताज़ा मामला फतेहपुर के शहर क्षेत्र का है। fatehpur news

शुक्रवार को एक बार फिर सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में गौवंश के कटे हुए अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला संयोजक शानू सिंह, आनन्द तिवारी, जीतू हरायण, प्रशांत पुरवार के नेतृत्व में इकठ्ठा हो गए।

मौक़े पर पहुँचकर गौकशी की घटना के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।इतना ही नहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता गौवंश के कटे हुए सिर को लेकर चौक चौराहे पहुँच गए औऱ वहीं पर सिर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक शानू सिंह ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में लगातार गौकशी की घटनाएं हो रहीं हैं लेकिन पुलिस प्रशासन दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं कर रहा है।उन्होंने बताया कि यह लगातार पांचवी घटना है।शानू सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस केवल सफ़ाई कर्मियों की तरह काम कर रही है।दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने के बजाए जहाँ भी गौवंश के अवशेष मिलते हैं उनको समेटती है औऱ निस्तारण कर देती है।आज भी यही काम हो रहा था जिसके विरोध में बजरंग दल ने गौवंश के अवशेष को चौक चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया है।उन्होंने कहा कि मसवानी में अयोध्या कुटी के पीछे कुछ रोज पहले भी गौवंश के अवशेष मिले थे।उन्होंने कहा कि यदि अब कार्यवाही नहीं हुई तो बजरंग दल आगे की रणनीति यहीं बैठकर बनाएगा। fatehpur gaukashi news

एसडीएम मुर्दाबाद के लगे नारे..

बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर चौक चौराहे में सदर एसडीएम प्रमोद झा पहुँचे लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

बजरंग दल ने एसडीएम से बात करने से मना कर दिया और कहा कि आपको हमने पहले भी इस ओर इंगित किया था।लेकिन लगातार घटनाएं हो रहीं है।विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग एसपी को मौक़े पर बुलाने के लिए अड़े रहे। औऱ जब तक एसपी मौक़े पर नहीं आए तब तक बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे।

एसपी ने कहा गैंगस्टर औऱ कुर्की की होगी कार्यवाही..

चौक में प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मौक़े पर पहुँचे उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि पिछले तीन महीने में गौकशी की घटनाओं में कमी आई है।अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में दो घटनाएं हुईं हैं।इस सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कर गैंगस्टर औऱ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा।जो भी अभियुक्त होंगें उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही के साथ साथ अपराध कर अर्जित की गई सम्पत्ति को कुर्क किया जाएगा।

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us