Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Yogi News: अगले विधानसभा चुनाव में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा केशव मौर्य ने कही ये बात

CM Yogi News: अगले विधानसभा चुनाव में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा केशव मौर्य ने कही ये बात
Cm योगी और केशव। फ़ाइल फ़ोटो

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की तरफ़ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर अभी संशय बरकरार है, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इस बारे में एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में क्या कुछ कहा है आइए जानतें हैं. Cm yogi news 2022 assembly election in up bjp cm candidate

CM Yogi News: बीजेपी के अंदर यूपी को लेकर लगातार मंथन जारी है।सामने से भले ही ऐसा लग रहा हो कि योगी के दिल्ली दौरे के बाद चीजें सामान्य हो गईं हैं लेकिन अंदर खाने अभी भी घमासान मचा हुआ है।संघ औऱ बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व लगातार यूपी को मथने में जुटा हुआ है।सूत्र बताते हैं कि संघ योगी के चेहरे पर औऱ हिंदुत्व के एजेंडे को आगे करके 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में है।लेकिन केंद्रीय नेतृत्व बदलाव के मूड में है और पिछले चुनाव की तरीक़े मोदी ब्रांड को आगे रख यूपी को नैया पार करना चाहता है।अब ऐसे में बीजेपी के अंदर घमासान मचना तय है।यह भले ही हो जाए कि चुनाव तक अब यूपी सरकार में कोई बड़ा बदलाव न हो लेकिन आगे इस बारे में कोई चर्चा न हो इसकी संभावना नगण्य है।Cm yogi ki letest news

केशव मौर्य ने क्या कहा..

हाल ही में यूपी के डिप्टी सीएम और यूपी बीजेपी में पिछड़ी जाति के सबसे बड़े नेता केशव मौर्य ने एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में 2022 के चुनाव को लेकर बातचीत की।उन्होंने मुख्यमंत्री का चेहरा बीजेपी की तरफ़ से कौन होगा या मौजूदा मुख्यमंत्री योगी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा बारे में कहा कि इस संबंध में फैसला केंद्रीय नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।उन्होंने आगे कहा योगी आदित्यनाथ मेरे मुख्यमंत्री हैं और मैं उनका डिप्टी सीएम हूं। इस बारे में मैं कैसे बोल सकता हूं। हमारी पार्टी की एक परंपरा है कि केंद्रीय नेतृत्व ही किसी राज्य में लीडरशिप को लेकर फैसला लेता है। राज्य का कोई भी नेता इस बारे में कुछ भी बोलने का अधिकारी नहीं है।Keshav maurya news

मोर्य के इस बयान के बाद एक बार फ़िर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं कि अभी बीजेपी ने 2022 के बारे स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us