Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News : भ्रष्ट एक्सईन रामसनेही यादव किए गए निलंबित फतेहपुर में तैनाती के दौरान किया था गड़बड़ घोटाला.!

UPPCL News : भ्रष्ट एक्सईन रामसनेही यादव किए गए निलंबित फतेहपुर में तैनाती के दौरान किया था गड़बड़ घोटाला.!
राम सनेही यादव ( फाइल फ़ोटो )

फतेहपुर में तैनाती के दौरान जमकर अनियमितता करने वाले अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम फतेहपुर रामसनेही यादव को निलंबित कर दिया गया है वह वर्तमान में प्रयागराज में तैनात थे.


हाईलाइट्स

  • भ्रष्ट एक्सईन रामसनेही यादव निलंबित..
  • फतेहपुर में तैनाती के दौरान जमकर हुई थी अनिमितता..
  • फतेहपुर के रमेश सिंह कछवाह की शिकायत पर हुई कार्रवाई..

Fatehpur News : पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम-फतेहपुर रामसनेही यादव को निलंबित कर दिया है.

क्या है पूरा मामला...

फतेहपुर के रहने वाले रमेश सिंह कछवाह औऱ श्याम तिवारी ने एक्सईन के भ्रष्टाचार की शिकायत पूर्वांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी कार्यालय में थी. जिस पर प्रबंध निदेशक द्वारा त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी गई थी जांच कमेटी ने पाया कि एक्सईन रामसनेही यादव की तैनाती के दौरान उपभोक्ताओं के बिल संशोधन में जमकर अनियमितता की गई जिससे निगम को भारी राजस्व की क्षति हुई. इसी सी जांच के आधार पर रामसनेही यादव को दोषी मानते हुए प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

उल्लेखनीय है कि एक्सईन रामसनेही यादव फतेहपुर में तैनाती के दौरान अपनी जातीय मानसिकता से दूषित कार्यशैली को लेकर विवादित रहा था. साथ ही बिजली विभाग में लूट मची हुई थी. जगह जगह दलाल हावी थे. इतना ही नहीं जिस भी अधीनस्थ कर्मी ने इस भ्रष्ट व्यवस्था का विरोध करने की कोशिश की उसको रामसनेही ने साइड लाइन कर दिया.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

एक्सईन के खिलाफ लगातार शिकायतें होती रहीं. जिसके बाद इसका तबादला प्रयागराज जनपद में हो गया था जहां यह वर्तमान में मुख्य अभियंता प्रयागराज क्षेत्र के साथ सम्बद्ध था.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us