Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने शुरु की अनूठी पहल, हर तरफ़ हो रही चर्चा

UP News : भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने शुरु की अनूठी पहल, हर तरफ़ हो रही चर्चा
अमित तिवारी

फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने एक ऐसी पहल की है, जिसकी हर तरफ़ चर्चा हो रही है.अपना पूरा मानदेय उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाली गरीब लड़कियों के लिए दान कर दिया है.पढ़ें ये रिपोर्ट.

Fatehpur News : एक ओर जब जनप्रतिनिधि सरकारी धन का दुरुपयोग  औऱ भ्रष्टाचार के दम पर दिन दूना रात चौगुना गति से अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए लूट घसोट मचाए हों, उसी माहौल के बीच जब एक ऐसा जनप्रतिनिधि जो अपने मानदेय से ग़रीब लड़कियों के स्कूल की फ़ीस भरे तो लगता है कि चलो कोई तो ऐसा है, जो नेक इरादों के साथ राजनीति में उतरा है.

हम बात कर रहे हैं फतेहपुर के भिटौरा विकास खण्ड प्रमुख ( Bhitaura Block Pramukh ) अमित तिवारी की जिन्होंने अपने मानदेय की रकम से पांच ग़रीब छात्राओं का पूरे साल का शुल्क कॉलेज में दे दिया है. जो 53000 था. 

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए अमित तिवारी ( Amit Tiwari Fatehpur ) ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के रूप में उन्हें प्रतिमाह भत्ते आदि मिलाकर मानदेय के रूप में क़रीब 12 हज़ार रुपए मिलते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने पहले सोच रखा था, यदि जनता ने सेवा का मौका दिया तो अपना मानदेय ज़रूरमन्दों के लिए खर्च करता रहूंगा.

उन्होंने बताया कि हुसैनगंज कस्बे में संचालित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली गरीब छात्राओं की पूरे साल की फीस जमा कर दी है. 53 हजार रुपए की चेक विद्यालय प्रबंधक को दे दी है. उन्होंने बताया इनमें से 3 छात्राओं के पिता नहीं है, सभी बेहद ज़रूरतमंद है, औऱ आर्थिक हालातों के चलते पढ़ाई छोड़ सकती थीं. 

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

अमित तिवारी ने कहा कि वह आगे भी अपने इस अभियान को जारी रखेंगें. उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सेवा के लिए आए हैं. राजनीति से धन की लालसा कभी नहीं रखी, क्योंकि राजनीति में आने के पहले से ही हम लोगों का व्यापार है. उसी से जीवन यापन चलता रहता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

उल्लेखनीय है कि अमित तिवारी के बड़े भाई सन्तोष तिवारी प्रदेश के चर्चित रियल स्टेट कारोबारी हैं. बड़े भाई के साथ अमित भी इस कारोबार को देखते हैं.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us