Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Family ID Card:उत्तर प्रदेश के लोगों का अब बनेगा एक औऱ नया आईडी कार्ड केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

UP Family ID Card:उत्तर प्रदेश के लोगों का अब बनेगा एक औऱ नया आईडी कार्ड केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
Parivar kalyan Card (प्रतीकात्मक फोटो)

योगी सरकार यूपी के लोगों के लिए राशन कार्ड की तर्ज पर एक नया आईडी कार्ड लेकर आई है.यह कार्ड प्रत्येक परिवार के लिए होगा जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का ब्यौरा होगा.इस नई कार्ड योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है. (UP Family ID Card Parivar Kalyan Card)

UP Family ID Card:उत्तर प्रदेश के लोगों का अब एक औऱ आईडी कार्ड बनेगा राज्य सरकार की इस योजना को लागू करने के लिए केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने नागरिकों को पारिवारिक आईडी जारी करने और इसके उपयोग के यूपी सरकार (UP Government) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

क्या है परिवार कल्याण कार्ड... Parivar Kalyan Card In UP

यूपी सरकार की तरफ से प्रति परिवार कितने लोगों को सरकारी लाभ मिल रहा औऱ कौन से परिवार सरकारी लाभों से वंचित हैं, यह पता करने के उद्देश्य से परिवारों को एक यूनिट के तौर पर पहचान के लिए इस परियोजना को लॉन्च किया जा रहा है.इतना ही नहीं सरकार की योजना यह भी पता करने की है कि किन परिवारों में कोई नौकरी नहीं है.सरकार का उद्देश्य यह भी है कि  प्रत्येक परिवार में कम से कम एक नौकरी तो हो.

योजना विभाग के सचिव आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 15 करोड़ आधार मान्य राशन कार्ड (Ration Card In UP) धारक हैं.प्रदेश का करीब 60 फीसदी हिस्सा राशन कार्ड के तहत आता है.इन्हें तुरंत परिवार आईडी कार्ड जारी किया जा सकता है.शेष परिवारों को चिन्हित कर बायोडाटा इकट्ठा कर परिवार कल्याण कार्ड (Parivar Kalyan Card) जारी कर दिया जाएगा. इस कार्ड में आधार नम्बर की तरह 12 अंकों को एक नम्बर भी दर्ज होगा. Family ID Card In UP Hindi News

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

आपको बता दें कि इस कार्ड (Family ID Card UP) में परिवार के बारे में सभी जानकारियां दर्ज होंगी. परिवार में कितने सदस्य हैं, उनकी शिक्षा क्या है, उनकी उम्र क्या है, कौन-कौन नौकरी करता है या रोजगार से जुड़ा हुआ है, यह सभी जानकारियां इस कार्ड में दर्ज होंगी. यही नहीं परिवार कार्ड (Parivar Card In UP) को आधार से लिंक करने पर सरकार के पास उस परिवार से संबंधित सटीक जानकारी होगी कि किन परिवारों में एक भी व्यक्ति रोजगार से नहीं जुड़ा हुआ है. इसके अलावा, परिवार की सामाजिक स्थिति की भी जानकारी मिलेगी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us