Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Board Exam 2021:यूपी बोर्ड परीक्षा की तरीखों में हो सकता है बदलाव चर्चा शुरू.!

Up Board Exam 2021:यूपी बोर्ड परीक्षा की तरीखों में हो सकता है बदलाव चर्चा शुरू.!
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम पूर्व में घोषित किया जा चुका है।लेकिन अब ऐसी चर्चा है कि हो सकता है बोर्ड परीक्षा की तारीखें बदल दी जाएं..क्या है पूरी खबर पढें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

लखनऊ:यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण पर हाईकोर्ट के आए निर्णय के बाद पंचायत चुनावों में अभी कुछ औऱ समय लग सकता है।लिहाज़ा बोर्ड परीक्षा की तारीखें भी आगे बढ़ाई जा सकतीं हैं।क्योंकि चुनाव औऱ बोर्ड परीक्षा एक साथ कराना सम्भव नहीं होगा।अधिकांश स्कूल कॉलेज मतदान केन्द्र बने होतें हैं औऱ वहां बोर्ड परीक्षा का सेंटर भी होता है ऐसे में दोनों कार्यक्रम एक साथ सम्भव नहीं है।Up board exam 2021

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी इन सम्भावना से इंकार नहीं किया है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि- 'अभी हमारी बोर्ड परीक्षा की तारीखें 24 अप्रैल से 12 मई ही हैं। पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन हो रहा है। पंचायत चुनाव की तारीखें तय होने के बाद ही बोर्ड परीक्षा की तारीखों पर बात होगी।' up panchayat chunav board exam 2021

उल्लेखनीय है कि अभी तक पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित नहीं हुईं हैं।आरक्षण की अंतरिम सूची का प्रकाशन हो चुका था।दावे औऱ आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 13 मार्च को होने वाला था लेकिन उसके ठीक एक दिन पहले ही एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार को मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को रोकने का आदेश दिया।Up panchayat chunav

सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि आरक्षण आवंटन में साल 2015 के वर्ष को आधार माना जाए।कोर्ट के फैसले पर राज्य सरकार की तरफ़ से भी सहमति जताई गई।सरकार द्वारा कहा गया कि उन्हें 2015 को बेस वर्ष मानकर आरक्षण आवंटन करने में कोई परेशानी नहीं है।

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

लिहाज़ा अब सरकार नए सिरे से आरक्षण का शासनादेश जारी करेगी इसके बाद जिला स्तर पर आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।अब ऐसे में 24 अप्रैल (बोर्ड परीक्षा से पहले) से पहले पंचायत चुनाव करा पाना सम्भव नहीं दिख रहा है।

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us