Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : तेज आंधी से भरभरा कर ढही टेनरी की दीवार, 5 घायल

Kanpur News : तेज आंधी से भरभरा कर ढही टेनरी की दीवार, 5 घायल
दीवार ढही 5 घायल

कानपुर में तेज आंधी के चलते टेनरी की दीवार ढह गई जिसमें काम कर रहे 5 मजदूर दीवार की चपेट में आ गए आनन फानन में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जहां सभी को मलबे से घायल अवस्था मे निकालकर अस्पताल ले जाया गया जिसमें एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में तेज आंधी के चलते टेनरी की दीवार ढही
  • दीवार की चपेट में आये 5 मजदूर, गम्भीर रूप से घायल
  • 1 की हालत गम्भीर ,बाकी का चल रहा इलाज

Tannery wall collapses in Kanpur 4 injured : कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र टेनरी से पटा हुआ है,रविवार को आई तेज आंधी से बुढ़िया घाट स्थित एक टेनरी की दीवार अचानक ढह गई,जिसमे काम कर रहे 4 मजदूर दीवार की चपेट में आ गए और मलबे में दब गए जिन्हें रेस्क्यू किया गया और अस्पताल पहुंचाया गया.

दीवार ढहने से 5 मजदूर दबे

जाजमऊ थाना क्षेत्र के बुढ़िया घाट स्थित अलरेबर टेनरी की दीवार तेज आंधी के चलते भरभरा के ढह गई वही जिस समय दिवार ढही उसी समय वहां 5 मजदूर काम कर रहे थे और वे सब दीवार की चपेट में आकर मलबे में दब गए, मलबे में दबने से मजदूरों में चीख पुकार मच गई आनन फानन में लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी जहाँ पुलिस की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें एक मजदूर की हालत गम्भीर देखते हुए उसे हैलट रिफर कर दिया है.

हादसे में महाराजपुर निवासी सलाउद्दीन के बेटे फरहान और रेहान जुड़वा भाई (19 ), अमर चंद्र (48) और हाकिम (15 ) समेत 5 लोग घायल हो गए इसमें फरहान, रेहान, अमर चंद्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि हाकिम की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us