Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Kanpur : कानपुर में भीषण सड़क हादसा ! अनियंत्रित तीन डंफर आपस में भिड़े लगी आग, एक की मौत आधा दर्जन घायल

Road Accident In Kanpur : कानपुर में भीषण सड़क हादसा ! अनियंत्रित तीन डंफर आपस में भिड़े लगी आग, एक की मौत आधा दर्जन घायल
तीन डंफर आपस मे भिड़े लगी आग

Kanpur Ghatampur Road Accident: कानपुर घाटमपुर-सागर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया.आमने-सामने से तीन डम्फर आपस में टकरा गए.टक्कर लगते ही डंफरों में विकराल आग लग गयी.इस हादसे में एक डम्फर के परिचालक की जलकर मौत हो गई जबकि आधा दर्जन गम्भीर रूप से घायल है.सूचना पर दमकल की 4 गाड़ियों ने पहुँचकर आग पर काबू पाया. इस दौरान हाइवे पर कई किलोमीटर लम्बा भीषण जाम लग गया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर-सागर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन डम्फर आपस मे टकराये
  • डंफरों में लगी आग ,केबिन में फंसे युवक की जलकर मौत-आधा दर्जन घायल
  • हाइवे पर लगा जाम, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Three dumpers collided on Ghatampur : कानपुर-हमीरपुर हाइवे पर अक्सर सड़क हादसे की खबर सामने आती हैं. कुछ ऐसा ही रविवार की सुबह भी हुआ. तेज रफ़्तार तीन डम्फर आमने-सामने आ कर आपसे में टकरा गए. टक्कर लगते ही तेज धमाके से डम्फरों में आग लग गई और फिर तो हाइवे पर हाहाकार मच गया.और उसके बाद तो जिस तरह से डंफरों में आग लगी देख कर किसी की भी रूह कांप सकती है.

तीन डम्फर आपस में टकराए लगी आग

कानपुर-सागर हाइवे से जुड़े घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार तीन डंफ़र आमने-सामने से टकरा गए ,टक्कर लगते ही तीनों में आग लग गयी.राहगीरों ने हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी .लेकिन तब तक एक डम्फर में केबिन में फंसा युवक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई .

आधा दर्जन लोग हुए घायल

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

वही पुलिस ने फायर कर्मियों के साथ मिलकर अन्य लोगों को निकाला, इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस की मदद से घाटमपुर सीएचसी भेजा गया.जहां गंभीर हालत देखते हुए उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इस दौरान हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

जिस युवक की जलकर मौत हुई है उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है .वही घायलों में उन्नाव निवासी मुलायम (30) पुत्र राकेश, उसका चचेरा भाई दीपेश, उन्नाव के भैया खेड़ा निवासी सुशील कुमार (40) पुत्र गया प्रसाद, हरसिंहपुर गांव निवासी सचिन (30) और मैथा निवासी प्रदीप (35) पुत्र ज्ञान सिंह घायल हो गए. जिन्हें कानपुर रिफर किया गया है.

यातायात को बहाल करने में जुटी पुलिस

हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर यातायात रोक दिया गया था, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया. वहीं यातायात को बहाल कराने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए तो वही सड़क को डायवर्ट भी किया गया जहां कुछ लोग साढ़ होते हुए घाटमपुर पहुंचे.फिलहाल पुलिस यातायात को बहाल करने में जुटी हुई है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us