oak public school

राजनीति:आज ईवीएम में बन्द हो गया देश के इन दिग्गजों का भाग्य..!

छठे चरण के अंतर्गत देश के 7 अलग अलग राज्यों की 59 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.. इस चरण में कैसा रहेगा मतदान और किन दिग्गजों की क़िस्मत हो जाएगी ईवीएम में कैद..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

राजनीति:आज ईवीएम में बन्द हो गया देश के इन दिग्गजों का भाग्य..!
फोटो साभार गूगल

युगान्तर प्रवाह डेस्क: छठे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ गया था।इस चरण में देश के अलग अलग 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।इसमें उत्तर प्रदेश की 14,बंगाल की 8 बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, और दिल्ली की 7 सीटें शामिल हैं।बात करें अब तक हुए पांच चरणों के चुनावों में मतदान प्रतिशत की तो वो कुछ इस प्रकार रहा है।चुनाव के पहले चरण में 69.50%, दूसरे चरण में 69.44%, तीसरे चरण में 68.40%, चौथे चरण में 65.51% और पाँचवें चरण में 63% मतदान हुआ था।छठे चरण में शाम 6 बजे तक क़रीब 55% मतदान हो चुका है।

इन दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में होगा बन्द...

छठे चरण में देश के कई सियासी दिग्गजों का भाग्य दांव पर लगा हुआ है। यूपी की आजमगढ़ सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं।जिनके सामने भाजपा की तरफ़ से चुनाव लड़ रहे निरहुआ ने कड़ी चुनौती पेश की हैं।इसके अलावा सुल्तानपुर सीट से मेनका गांधी,प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी की भी किस्मत का फ़ैसला आज मशीनों में बन्द हो गया।दिल्ली की बात करे तो क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर,कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित,भाजपा के बड़े नेता डॉ हर्षबर्धन व बॉक्सर विजेंदर सिंह सहित कई दिग्गज छठे चरण के रण में मैदान में थे।

यह भी पढ़े:वोट डालने के बाद ऐसा क्या बोल गईं प्रियंका गांधी कि लोग सुनते ही रह गए.!

Read More: Sapa Seat Sharing News: सपा ने कांग्रेस को यूपी में 11 सीट देने का किया एलान ! अखिलेश के एलान पर कांग्रेस में असमंजस

इसके अलावा जिस सीट पर पूरे देश की निगाह लगी हुई है वह मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट वहां भी छठे चरण के अंतर्गत आज वोट डाले गए।इस सीट पर भाजपा ने मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतार पूरे चुनाव को हिन्दू आतंकवाद बनाम दिग्विजयसिंह कर दिया है।आपको बता दे कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जब मालेगांव बम धमाकों के आरोप में गिरफ्तार हुई थी तो दिग्विजय सिंह ने हिन्दू आतंकवाद की थ्योरी दी थी।इसके लिए उनकी व उनकी पार्टी कांग्रेस की तीख़ी आलोचना पूरे देश में हुई थी।अब वही प्रज्ञा ठाकुर जब दिग्विजय के खिलाफ ताल ठोंक रही हैं तो मुकाबला बेहद कड़ा व दिलचस्प हो गया है।
आपको यह भी बता दे कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के ऊपर अभी भी आतंकवाद के आरोप लगे हुए हैं जो फ़िलहाल ज़मानत पर जेल से रिहा हैं।

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) की शिक्षामित्र संगीता बाजपेयी और रिटायर्ड फौजी देवानंद बाजपेयी का बेटा आशीष बाजपेयी...
Recruitment In Uidai : यूआईडीएआई ने निकाली इन पदों पर भर्तियां ! आवेदन की प्रक्रिया होगी ऑफ़लाइन
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी से पहले दुल्हन ने किया इनकार ! दोनों पक्षों में मचा हड़कंप
Realme Narzo 70 5G: रियलमी ने लांच किए दो और 5G स्मार्ट फोन ! कीमत और फीचर्स सुनकर उड़ जाएंगे होश
World Malariya Day 2024: जानिए क्यों मनाते हैं विश्व मलेरिया दिवस ! क्या हैं इस जानलेवा बीमारी के लक्षण और बचाव
Banda Crime In Hindi: फतेहपुर बांदा सीमा पर बने पुल से महिला समेत दो बच्चे यमुना में कूदे ! तीनों की दर्दनाक मौत
Fatehpur UP News: फतेहपुर में जयमाल के समय पहुंचे प्रेमी ने काटा हंगामा ! भरी महफ़िल में घंटो चला बवाल

Follow Us