Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Politics: कमल की खुशबू से महक उठा कपूर ! हांथ का साथ छोड़ खेली अजय पारी

UP Politics: कमल की खुशबू से महक उठा कपूर ! हांथ का साथ छोड़ खेली अजय पारी
अजय कपूर भाजपा में शामिल, image credit original source

Kanpur Loksabha Election 2024

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को एक और बड़ा झटका लगा है. यूपी में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और बिहार सह प्रभारी अजय कपूर (Ajai Kapoor) ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा (Bjp) का दमन थाम लिया है. अजय कपूर का नाम उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार हैं. यही नहीं कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा से दो बार और एक बार किदवई नगर विधानसभा की सीट से वह विधायक भी रहे हैं सूत्रों की माने तो इस बार उनकी दावेदारी कानपुर लोकसभा चुनाव लड़ने की थी लेकिन उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है. माना जा रहा अब भाजपा इन पर कानपुर सीट पर दांव खेल सकती है.

कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने छोड़ पार्टी का साथ

एक तरफ कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की तैयारी में जी जान से लगी हुई है. यही नहीं खुद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वोटरों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाल चुके हैं. लेकिन दूसरी तरफ उन्हीं के पार्टी से जुड़े लोग अब उनका साथ छोड़ रहे हैं. ऐसे में आज जिस तरह से कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने पार्टी का साथ छोड़ने का फैसला किया है उससे कहीं ना कहीं पार्टी को एक बड़ा झटका लगने वाला है. कानपुर और यूपी की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाने वाले अजय कपूर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. कांग्रेस के बड़े नेताओं में इनकी गिनती होती रही है. खास तौर पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं.

कौन हैं अजय कपूर?

कानपुर के रहने वाले अजय कपूर बिहार के सह प्रभारी भी है उनकी गिनती उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती है. यही कारण है कि वह प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के काफी करीबी भी माने जाते हैं. देश में 70 साल राज करने वाली कांग्रेस पार्टी का कानपुर में भी एक समय काफी दबदबा माना जाता था उस समय अजय कपूर तीन बार विधायक भी रहे.

ajay_kapoor_ex_mla_kanpur_join_bjp
कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय कपूर भाजपा में शामिल : Image Credit Agency

जिसमे एक बार किदवई नगर विधानसभा तो दो बार गोविंद नगर विधानसभा से वह एमएलए के पद पर रहे. यही कारण रहा कि वह जनता में काफी लोकप्रिय भी रहे हैं सूत्रों की माने तो इस बार उनकी दावेदारी कानपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की थी तो वही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हो गया है जिससे कानपुर की यह सीट कांग्रेस के हाथ लगी है. 

एक नजर कानपुर की राजनीति

औद्योगिक नगरी कानपुर में पिछले दो दशकों में कांग्रेस पार्टी दो भागों में बटी रही है इन दोनों गुटों के दो बड़े और दिग्गज नेता अजय कपूर और श्री प्रकाश जायसवाल इसके नेता रहे हैं हालांकि श्री प्रकाश जायसवाल राजधानी दिल्ली में रहकर राजनीति का हिस्सा बने हुए हैं. तो वही अजय कपूर ने शुरू से ही यूपी की कमान संभाल रखी है. हालांकि समय बदलने के दौरान श्रीप्रकाश जायसवाल ने राजनीति से अपना हाथ पीछे कर लिया. इसके बाद विधायक अजय कपूर खुद को साबित करने का एक बार फिर से मौका मिला. 

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

जिससे वह अब दिल्ली पर राज करने लगे लेकिन अब जिस तरह से वह राजधानी दिल्ली पहुंचकर बीजेपी में शामिल हुए हैं उसका बड़ा फायदा पार्टी हो सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय कपूर यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं वही कानपुर की बात की जाए तो अभी बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है हालांकि अभी भी कानपुर में सत्यदेव पचौरी बतौर सांसद अपना कार्यभार संभाल रहे हैं. सूत्रों की माने तो अब बीजेपी अजय कपूर पर बड़ा दांव खेल सकती है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us