Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aap Minister Atishi News: ऑफर वाले आरोपों पर बढ़ सकती है आप मंत्री आतिशी की मुश्किलें ! बीजेपी ने भेजा मानहानि का नोटिस, कहा छोड़ेंगे नहीं, सबूत दें नहीं तो मांगे माफी

Aap Minister Atishi News: ऑफर वाले आरोपों पर बढ़ सकती है आप मंत्री आतिशी की मुश्किलें ! बीजेपी ने भेजा मानहानि का नोटिस, कहा छोड़ेंगे नहीं, सबूत दें नहीं तो मांगे माफी
आप मंत्री आतिशी, image credit original source

Atishi Minister Latest News

भारतीय जनता पार्टी (Bjp) ने आम आदमी पार्टी (Aap) की कैबिनेट मंत्री आतिशी मर्लेना (Atishi Marlena) को मानहानि का नोटिस (Defame Notice) भेजा है. दरअसल आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया जा रहा है. जिसके बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आतिशी के इस बयान पर सवाल उठाए हैं और कहा किसने कहा आपसे ऐसा जरा बताएं, सबूत लाएं इस बार हम आपको भागने नहीं देंगे. यही नहीं बीजेपी की ओर से उन्हें नोटिस भी भेजा गया है.

आप मंत्री आतिशी को भेजा नोटिस

आम आदमी पार्टी (Aap) की कैबिनेट मंत्री आतिशी (Atishi) की मुश्किलें बढ़ सकती है दरअसल बीजेपी में शामिल ऑफर वाले आरोपों पर दिल्ली बीजेपी की ओर से आतिशी को नोटिस भेजा है और नोटिस के माध्यम से कहा है कि ऐसा किसने किया जरा उसके बारे में बताएं, सबूत लाकर दें हर बार आप मनगढ़ंत आरोप लगाकर भाग जाती है पर इस बार हम आपको भागना नहीं देंगे. 

मंत्री आतिशी ने किया था दावा

इन दिनों शराब नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत तिहाड़ जेल में बंद है. अक्सर दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी सीएम अरविंद केजरीवाल के लगातार समर्थन में वार्ता करते हुए बीजेपी पर वार करते हुए दिखाई देती है.

आप की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया था कि भाजपा ने मेरे एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है. यही नहीं आतिशी ने यह भी कहा कि यदि भाजपा में शामिल नहीं हुई तो ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा. बच नहीं पाओगी, अब इस मामले में बीजेपी ने कड़े सवाल उठाते हुए आतिशी के इन आरोपो पर घेरना शुरू कर दिया है उन्होंने आतिशी को मानहानि का नोटिस भेज दिया है.

bjp_party_delhi_office
बीजेपी, image credit original source
बीजेपी ने भेजा नोटिस कहा, किस करीबी ने बताया

बीजेपी ने उनसे सवाल किया है कि आखिर आपको किसने फोन किया, किसने बताया वह कौन माध्यम है जरा हमें भी बताएं. यदि कोई साक्ष्य है तो उसको जमा करवाइए. ऐसे मनगढ़ंत और जबरन आरोप लगाना बेहद गलत है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि यदि जरा सी भी शर्म है सबूत दीजिए ऐसे अनर्गल और झूठे आरोप लगाना आपकी आदत है. बार-बार भाग जाती हैं लेकिन इस बार हम आपको भागने नहीं देंगे. बीजेपी ने इस गंभीर मामले में कहा कि आतिशी माफी मांगे और यदि ऐसा वह नहीं करती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है दिल्ली में जब से शराब घोटाले से का मामला उजागर हुआ है तब से यह लोग अपनी खींज मिटाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं जो इनके चरित्र को दर्शाता है.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us