Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Haryana Politics News: हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन ! सीएम खट्टर समेत कैबिनेट ने सौंपा इस्तीफा, नई कैबिनेट का गठन

Haryana Politics News: हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन ! सीएम खट्टर समेत कैबिनेट ने सौंपा इस्तीफा, नई कैबिनेट का गठन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, image credit original source

Haryana News Today In Hindi

लोकसभा चुनाव (Loksabha election) से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने राज्यपाल (Governor) को इस्तीफा सौंप दिया है. दरअसल इसके साथ ही पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है. यानी हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूट गया है. इस मामले में बीजेपी ने बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि आज शाम तक नई कैबिनेट का गठन हो जाएगा.

बीजेपी-जेजेपी के बीच टूटा गठबंधन 

भाजपा नेतृत्व हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया था. उसी दिन से प्रदेश सरकार में शामिल जेजेपी (Jjp) में खलबली मच गई थी. सरकार में शामिल जेजेपी भाजपा नेतृत्व से हरियाणा में दो लोकसभा सीट की डिमांड कर रही थी. प्रदेश सरकार जेजेपी की इस मांग पर कुछ हद तक सहमत थी लेकिन प्रदेश नेतृत्व या केंद्रीय नेतृत्व इस बात को शुरू से ही नकार रहा था.

भाजपा नेतृत्व का मानना था कि हरियाणा में वह सभी 10 सीटों पर भाजपा के ही प्रत्याशी सदस्यों को चुनाव लड़ायेगा, जेजेपी के पास 10 विधायक थे, सूत्रों की माने तो यहां बीजेपी अपने 10 प्रत्याशी उतारना चाह रही थी. 2019 में भाजपा ने सभी 10 सीट जीती थी. लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर सरकार में शामिल जेजेपी लगातार असन्तुष्ट चल रही थी और माना जा रहा था कि वह किसी भी दिन सरकार गिराने के लिए नाता तोड़ सकती है.

बीजेपी ने जेजेपी को दिया करारा झटका

माना जा रहा था भाजपा नेतृत्व भी इस बात को अच्छी तरह से जान रहा था कि जेजेपी कभी भी समर्थन वापस लेकर सरकार को संकट में डाल सकती है. अपनी पूर्व की तैयारी के साथ भाजपा ने आज जेजेपी को उस समय करारा झटका दिया, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप कर जेजेपी को करारा झटका दिया. राजपाल ने पूरी कैबिनेट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आज शाम तक ही नई सरकार का गठन हो जाएगा. क्योंकि हरियाणा में भाजपा को सरकार बनाने में किसी प्रकार का संकट नहीं है 7 निर्दलीय विधायक भी सरकार के साथ माने जा रहे हैं.

jjp_adhyaksh_dushyant_chautala
जेजेपी अध्यक्ष, दुष्यंत चौटाला, image credit original source
जेजेपी के 3 से 4 विधायक दिखे अनुपस्थित

यहीं भाजपा ने जेजेपी के सभी विधायकों को अपने साथ जोड़ने का पूरा इंतजाम कर लिया है. मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा सौंपे जाने के बाद जेजेपी अध्यक्ष दुुुष्यंत चौटाला ने तत्काल अपने दिल्ली फार्म हाउस पर विधायकों की बैठक बुलाई. जानकारी के मुताबिक बैठक में तीन से चार विधायक बैठक में अनुपस्थित देखे गए. कयास लगाए जा रहे है कि वह सभी भाजपा के साथ हैं इसलिए शामिल नहीं हुए. आज शाम तक नई कैबिनेट का गठन हो जाएगा. सूत्रों की माने तो बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी सीएम हो सकते हैं.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us