Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat crime : इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती,फिर बंधक बनाकर युवक ने करी गन्दी हरकत

Kanpur Dehat crime : इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती,फिर बंधक बनाकर युवक ने करी गन्दी हरकत
फाइल फोटो

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये युवा फेमस होने और लाइक्स पाने के उद्देश्य से वीडियो बनाते है और इन वीडियोज़ के जरिए कभी-कभी लड़कियां आकर्षित होकर कुछ ऐसा कर बैठती है जिसका अंत काफी भयावह होता है, कुछ ऐसी ही घटना कानपुर में देखने को मिली जहाँ एक नाबालिग लड़की दुष्कर्म का शिकार हुई है इस मामले में आरोपित युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है.


हाईलाइट्स

  • सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने बंधक बनाकर किया रेप
  • कानपुर देहात की रहने वाली है नाबालिग
  • परिजनों की शिकायत के बाद आरोपित को किया गिरफ्तार

Met through social media later the young man raped : कानपुर देहात के रसूलाबाद में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ हुई हैवानियत ने सभी को सन्न कर दिया है, दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कानपुर देहात की इस नाबालिग लड़की की कानपुर शहर के बिधनू में रहने वाले लड़के से दोस्ती हो गयी देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन लड़के के मन में कुछ और ही चल रहा था, जहां आरोप है कि इस लड़के ने कानपुर ले जाकर लड़की को बंधक बनाकर आबरू लूट ली.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म से की थी दोस्ती

जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात की रहने वाली नाबालिग लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया जरिये कानपुर के लड़के से हुई जहां यह दोस्ती काफी नजदीक होने लगी बताया जा रहा बीती 10 अप्रैल को कानपुर बिधनू निवासी लव कुश अपने एक साथी के साथ रसूलाबाद पहुंचा और नाबालिग को बहला-फुसलाकर कानपुर के नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी ले आया ,जहां पर आरोप है कि लड़के ने नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और उसे वही छोड़कर फरार हो गया,

पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की आपबीती परिजनों को बताई तो सभी दंग रह गए, दूसरी तरफ पीड़ित किसान पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है शिकायत के आधार पर पुलिस ने लव कुश को ढूंढ निकाला और उस पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा बढ़ाकर जेल भेज दिया है लेकिन इस घटना के बाद किशोरी काफी डरी हुई है और उसे काफी गहरा सदमा भी लगा है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

कही न कहीं सोशल मीडिया भी दोषी

यह घटना उन सभी युवाओं के लिए एक सबक है जो सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लव, सेक्स और धोखे का शिकार बन जाते हैं कहीं-कहीं तो यह घटनाएं काफी भयावह रूप ले लेती है ,जिसका जीता जागता उदाहरण राजधानी दिल्ली में देखने को मिला जहां पर ठीक इसी तरह से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक नाबालिक लड़की को एक सिरफिरे साहिल नाम के युवक ने चाकुओं से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था ऐसे में हम आप सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हैं कि अपने बच्चों की हर एक एक्टिविटी पर नजर बनाकर रखें साथ ही उन्हें सोशल मीडिया और इंटरनेट के जाल में फंसने से बचाये.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us