Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP State Capital Region: सीएम योगी का बड़ा फैसला NCR की तर्ज पर बनेगा SCR कानपुर उन्नाव समेत ये जिले होंगे शामिल,मिलेंगी ये सुविधाएं

UP State Capital Region: सीएम योगी का बड़ा फैसला NCR की तर्ज पर बनेगा SCR कानपुर उन्नाव समेत ये जिले होंगे शामिल,मिलेंगी ये सुविधाएं
UP SCR: योगी आदित्यनाथ फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) एनसीआर (NCR) की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) यानी कि राज्य राजधानी क्षेत्र का गठन करने जा रही है. राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत कुल 7 जिले इसमें शामिल होंगे. SCR बनने के बाद इन जिलों में राजधानी की तरह लोगों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी

UP State Capital Region News In Hindi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) एनसीआर (NCR) की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) यानी कि राज्य राजधानी क्षेत्र का गठन करने जा रही है. राजधानी लखनऊ (Lucknow) के साथ उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर नगर और कानपुर देहात मिलाकर कुल 7 जिले इसमें शामिल होंगे. SCR बनने के बाद इन जिलों में राजधानी की तरह लोगों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

शुक्रवार को आवास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा की रोजगार और अन्य सुविधाओं को देखते हुए ज्यादातर लोग प्रदेश की राजधानी में रखना पसंद कर रहे हैं जिसकी वजह से राजधानी में जनसंख्या का दबाव अधिक हो रहा है. लोगों के अपने जिले से पलायन को रोकने के लिए उनको उसी शहर में राजधानी की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी इसके लिए जल्द ही स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) का गठन किया जाएगा जो बिल्कुल एनसीआर (NCR) यानी कि नेशनल कैपिटल रीजन की तर्ज पर होगा. उन्होंने आवास अधिकारियों से एससीआर(UP SCR) गठन को लेकर जल्द कार्ययोजना तैयार करने की बात कही.

उत्तरप्रदेश के ये जिले NCR में हैं शामिल (Uttar Pradesh NCR district list)

एनसीआर अर्थात नेशनल कैपिटल रीजन जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कहते हैं.साल 1985 में इसका गठन किया गया था. इसके तहत आने वाले शहरों और क्षेत्रों में केंद्र सरकार का विकास मंत्रालय काम करता है और उन क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता हैं जिससे उन क्षेत्रों में रहने वाले लोग बेहतर सुविधाओं के लिए राजधानी की ओर पलायन न कर सके. कुल मिलाकर इसे ये कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती हुई आबादी को कम या स्थिर करना है.

Read More: UPPCL News: यूपी में बिजली विभाग का नया खेल! मैसेज आते ही दोगुना हो रहा बिजली कनेक्शन का लोड, प्रदेशभर में हड़कंप

यूपी के अब तक मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर जिलों और क्षेत्रों को एनसीआर (NCR) में जोड़ा जा चुका है जबकि मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और बिजनौर को शामिल करने का प्रस्ताव अभी तक केंद्र सरकार के पास है माना जा रहा है की जल्द इन जिलों को भी NCR में जोड़ दिया जाएगा.

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us