Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : नाली विवाद में पड़ोसी ने किया पथराव फिर छत से की अंधाधुंध फॉयरिंग, एक की मौत-2 घायल

Kanpur Crime : नाली विवाद में पड़ोसी ने किया पथराव फिर छत से की अंधाधुंध फॉयरिंग, एक की मौत-2 घायल
चकेरी में नाली विवाद में गयी एक की जान

कानपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से चकेरी क्षेत्र सहम गया. यहां एक मोहल्ले में नाली के विवाद में दो पक्षों में विवाद हुआ.देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा .इस दौरान एक युवक ने अपनी बंदूक निकालकर छत से ही अंधधुन्ध फायरिंग झोंकना शुरू कर दिया. जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 घायल हैं.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर परिजनों को शांत करने में जुटी हुई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के पटेल नगर में नाली विवाद में गयी एक युवक की जान
  • नाली विवाद को लेकर दो पक्षो में चल रहा था विवाद, पड़ोसी शिवसागर शुक्ला ने चला दी गोलियां
  • विवाद देख रहे ई रिक्शा चालक को लगी गोली हुई मौत, आरोपित गिरफ्तार

dispute over connection of sewerage line: सीवरेज पाइपलाइन पड़वाने को लेकर पहले गाली-गलौज,फिर पथराव और अंत में लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध फायर झोंकते ही क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा ,जिसमे आधा दर्जन घायल हो गए जबकि एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई.पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है.

 

पटेल नगर में दो पक्षो में नाली का था विवाद

जानकारी के मुताबिक चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर इलाके में दो पक्षों में नाली को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई और पथराव शुरू हो गया .इस बीच वहां से गुजर रहे ई रिक्शा चालक भी विवाद देखने रुक गया. पड़ोसी ने छत पर जाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग झोंक दिया.जिसमें से एक गोली रिक्शा चालक के लग गई जिसमें उसकी मृत्यु हो गई जबकि 2 लोग घायल हैं जिनको पुलिस काशीराम ट्रामा सेंटर ले गई है इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

पहले भी होता रहा दोनों में नाली को लेकर विवाद 

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

बताया जा रहा है पटेल नगर क्षेत्र के कच्ची बस्ती में रहने वाले प्रदीप सोनी अपने घर के बाहर सीवरेज पाइप लाइन को चेंबर से जोड़ने का प्रयास कर रहा था.जिसको लेकर पहले भी पड़ोस में रहने वाले शिव सागर शुक्ला से इसका विवाद होता रहा.सोमवार को जब प्रदीप नाली को लेकर किसी से बात कर रहा था .तभी पड़ोस में रहने वाला शिव सागर शुक्ला गाली गलौज करते हुए आया और मारपीट करने लगा. जिसके बाद प्रदीप ने भी हाथ छोड़ दिया. बीच-बचाव करने आए प्रदीप के परिजनों को भी शिव सागर शुक्ला ने मारा.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

विवाद देखने रुका रिक्शा चालक पड़ोसी ने छत से की फायरिंग,लगी चालक को गोली

इसी बीच रास्ते से निकल रहे रिक्शा चालक संदीप विश्वकर्मा विवाद देखने के लिए रुक गया .वही शिव सागर शुक्ला तैस में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर चला गया और ऊपर से ही प्रदीप पर अंधाधुंध फायरिंग झोंकने लगा, जिसमें 1 गोली रिक्शा चालक संदीप विश्वकर्मा को लग गई और वह वही गिर पड़ा.गोली की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप को काशी राम ट्रामा सेंटर ले गए .जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया .मृतक के परिजनों से पुलिस की तीखी झड़प भी हो गई. जहां परिजनों को समझाने में जुटी हुई है पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us