Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fathepur News: बिजली विभाग का बाबू अपने विभाग को लगा गया 37 लाख रुपये का भारी-भरकम चूना, 2 वर्ष बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fathepur News: बिजली विभाग का बाबू अपने विभाग को लगा गया 37 लाख रुपये का भारी-भरकम चूना, 2 वर्ष बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
फतेहपुर बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, फोटो साभार सोशल मीडिया

फतेहपुर की असोथर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे बिजली विभाग के बाबू को गिरफ्तार किया है. अरोपित बाबू उपभोक्ता के बिजली का बकाया 37 लाख 78 हज़ार 427 रुपये लेकर फरार हो गया था. तबसे पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.


हाईलाइट्स

  • 2 वर्ष से फरार चल रहे असोथर बिजली विभाग के बाबू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अधिशासी अभियंता नें 2 वर्ष पहले की थी शिकायत, उपभोक्ता का बकाया लाखो रुपये का बिल लेकर हुआ रफूचक्कर
  • बिजली विभाग के कोष में नही भेजा पैसा, आरोपित हुआ गिरफ्तार

Fatehpur UPPCL Babu Arrested: सरकारी विभाग में तैनात विद्युत विभाग के बाबू ने शातिराना अंदाज में इस तरह से बिजली विभाग के कोष का पलीता लगाया और मौका पाते ही रफूचक्कर हो गया. जब अधिशासी अभियंता ने इस मामले की जानकारी जुटाई तो हक्के-बक्के रह गए. उपभोक्ता के बकाया बिल विभाग के कोष के बजाय अपने पास रख लिया. आखिर क्या हुआ था, कौन है ये बिजली विभाग का बाबू जिसने अपने ही विभाग को चूना लगा दिया.

बिजली विभाग के बाबू ने अपने विभाग को लगाया चूना

फतेहपुर के असोथर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ असोथर पावर हाउस में तैनात ज्ञानेंद्र मौर्य जो बाबू के पद पर तैनात था. जिसने अपने विभाग की आंखों में धूल झोंककर उपभोक्ता का बकाया लाखों रुपये का बिल जमा तो करा लिया. लेकिन वह अमाउंट बिजली विभाग के कोष में नही भेजा. इतनी बड़ी रकम लेकर वह खुद पिछले 2 सालों से फरार चल रहा था. 

37 लाख 78 हज़ार 427 रुपये लेकर हुआ था फरार

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

अधिशासी अभियंता मेघ सिंह ने जब जानकारी की तो यह धोखाधड़ी का मामला सामने आया. आरोपित बाबू ज्ञानेन्द्र ने उपभोक्ता से बकाया बिल 37 लाख 78 हज़ार 427 रुपये का लिया जरूर लेकिन उसे विभाग के कोष में नहीं भिजवाया. खुद ही विभाग को बड़ा चूना लगाकर फरार हो गया. 

जिसके बाद उन्होंने ज्ञानेंद्र के खिलाफ 17 दिसम्बर 2021 में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

आरोपित बाबू को भेजा गया जेल

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी. जहां पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना मिली कि आरोपित अपने गांव हुसैनगंज में मौजूद है. जिसपर पुलिस ने आरोपित बाबू ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है. उधर आरोपित पर विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us