Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बड़ा सवाल.?डीएम के लगातार औचक निरीक्षणों के बावजूद क्यों नहीं सुधर रहीं हैं जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं..!

फतेहपुर:बड़ा सवाल.?डीएम के लगातार औचक निरीक्षणों के बावजूद क्यों नहीं सुधर रहीं हैं जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

डीएम संजीव कुमार सिंह द्वारा लगातार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जा रहा है बावजूद इसके अस्पताल में बड़े पैमाने पर हो भ्र्ष्टाचार के मामले आए दिन उजागर हो रहे हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही के हर रोज नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं।जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा नियमित तौर पर किए जा रहे औचक निरीक्षणों के बावजूद जिला अस्पताल(District hospital fatehpur) की व्यवस्थाओं में कोई ख़ास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।जिसके चलते अब ज़िले की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं!

ये भी पढ़े-फतेहपुर:देर रात डीएम पहुंचे जिला महिला अस्पताल..दो के खिलाफ कार्यवाही..!

जिला अस्पताल के भ्रष्टाचार का ताज़ा मामला महिला मरीज़ से अस्पताल के एक कर्मचारी और डॉक्टर द्वारा रुपए लेने का है।जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के दंत विभाग में इलाज कराने पहुंची एक महिला से वहाँ तैनात कर्मी ने इलाज़ के नाम पर तीन सौ रुपए ले लिए जिसके बाद महिला ने हंगामा करते हुए इसकी शिकायत सीएमएस से की।सीएमएस ने मौक़े पर पहुंच कर्मी को फटकार लगाई और महिला मरीज़ के पैसे वापस कराए।

मामले की जानकारी देते हुए सीएमएस डॉ प्रभाकर ने बताया कि दन्त विभाग में एक महिला से 300 रुपए लेने का मामला सामने आया था महिला के रुपए वापस करा दिए गए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि दंत विभाग में दांत उखड़वाने का प्रति दांत के हिसाब से 50 रुपए यूजेस चार्ज के तौर पर लिया जाता है जिसकी बकायदा सरकारी रसीद भी मरीज को दी जाती है।अब महिला से डॉक्टर ने 300 रुपये क्यों लिए इसका लिखित जवाब उनसे नोटिस देकर मांगा गया है।सीएमएस ने कहा कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us