Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Student Murder : क्या किसी 'अपने' की साज़िश का शिकार हो गया शिवम.!

Fatehpur Student Murder : क्या किसी 'अपने' की साज़िश का शिकार हो गया शिवम.!
मृतक शिवम ( फाइल फोटो )

फ़तेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए शिवम हत्याकांड का राज गहराता जा रहा है.गायब होने के आठ दिन बाद शिवम का शव तालाब से एक बोरी में बरामद हुआ था.अब शव मिलने के 48 घण्टे बाद भी पुलिस के हाँथ खाली है.खुलासे में लगी पुलिस टीमों की जांच कई बिंदुओं में चल रही है.लेकिन नतीजा अब तक शून्य है.

Fatehpur Shivam Lodhi Murder Case : फ़तेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुए शिवम लोधी हत्याकांड में पुलिस को अब तक असफलता ही हाँथ लगी है. शिवम के लापता होने से लेकर उसके शव मिलने तक पुलिस जिस तरह की ढिलाई बरती है, उसने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवालिया निशान लगा दिए हैं.थाने में अपरहण का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद थाना पुलिस हाँथ पर हाँथ धरे बैठी रही.जब शव बरामद हुआ उसके बाद पुलिस केस में एक्टिव हुई है.

कई बिन्दुओं में चल रही पुलिस की जांच..

रविवार को छात्र शिवम के शव पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन रिपोर्ट में में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है.पुलिस ने बिसरा को जांच के लिए भेजा है.मामले के खुलासे में लगी पुलिस टीमों की जांच कई बिंदुओं में चल रही है, तंत्र मंत्र के लिए बलि, कुकर्क के बाद हत्या या किसी राज को शिवम के साथ ही दफ्न करने के इरादे से हत्या किए जाने के बिंदुओं पर पुलिस ने जांच शुरु की थी. लेकिन शव मिलने के 48 घण्टों बाद भी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है. शिवम पड़ोस के गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुआ था, उस शादी में हो रही वीडियोग्राफी को भी पुलिस ने देखा है लेकिन उसमें शिवम नहीं दिखा है.

क्या किसी अपने की साज़िश का शिकार हो गया शिवम..

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

कक्षा 6 का छात्र शिवम हंसवा कस्बे के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ता था. बताया जा रहा है कि शिवम पढ़ने में होशियार था, औऱ काफ़ी तेज़ दिमाग़ का था. अपनी आशाबहू माँ के साथ ज़रूरी लिखापढ़ी का काम भी करता था. शिवम की हत्या की बात पर स्थानीय लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है.ऐसी चर्चा भी है कि क्या किसी अपने की साजिश का शिकार तो नहीं हो गया.कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवम किसी अपने के ऐसे राज जान गया था, जिसके खुलासे पर बवाल मच जाता इसी चक्कर में शिवम को ही रास्ते से हटाने की योजना बना ली गई.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

मामले के बाबत सीओ थरियांव दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया है.कई लोगों से पूछताछ की जा रही है.जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

यह है मामला...

थरियांव थाना क्षेत्र के हाशिमपुर भेदपुर निवासी शिवम सिंह (12) पुत्र अनिल लोधी हंसवा कस्बे स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था. बीते 9 दिसम्बर को वह अपने गांव के बगल में ही एक शादी समारोह में शामिल था.फिर वहीं से अचानक गायब हो गया था.परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था.पुलिस को जानकारी दी.थाने में अपरहण का मुकदमा दर्ज हुआ.शनिवार देर शाम गांव के ही तालाब में स्थानीय लोगों में बोरी में शव देख पुलिस को सूचना दी थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँचीं, बोरी खोलकर जब शव बाहर निकाला गया तो वह शव शिवम सिंह का था.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us