Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur shop theft News : फतेहपुर में चोरों के उत्पात से व्यापारियों में रोष तीन दुकानों के शटर तोड़ नगदी सहित हजारों का माल साफ़

Fatehpur shop theft News : फतेहपुर में चोरों के उत्पात से व्यापारियों में रोष तीन दुकानों के शटर तोड़ नगदी सहित हजारों का माल साफ़
दुकानों के टूटे शटर, मौक़े पर मौजूद पुलिस

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों द्वारा तीन दुकानों का शटर तोड़ नगदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया गया.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.वहीं लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में रोष है.

Fatehpur News : फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार रात तीन दुकानों के शटर तोड़ चोरों ने नगदी सहित हजारों का माल पार कर दिया.

जानकारी के अनुसार हटिया चौराहा बड़ा रोड में बीपी सिंह की मार्केट पर किराए की दुकानों में कीचकपुर गांव के रवि सिंह किराना की दुकान व कीचकपुर गांव के  जीतू सिंह जूते चप्पल की दुकान एवं हरचंदखेड़ा के सर्वेश पाल मेडिकल स्टोर खोलें हैं उक्त तीनों दुकानों पर अज्ञात चोरों के द्वारा सटर को तोड़कर तीनों दुकानों से लगभग ₹2000 की नकदी एवं रवि किराना स्टोर से घरेलू सामान चोरी कर ले गए. सुबह जब दुकानदार दुकान पहुँचें तो चोरी की जानकारी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. 

व्यापारियों में रोष...

चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया है. व्यापारी रवि सिंह ने बताया कि पूर्व में भी उसकी किराना दुकान से चार बार चोरी हो चुकी है. लेकिन अब तक एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है. जिसके चलते चोरों के मंसूबे बढ़े हुए हैं. 

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us