Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:डीआईओ के ड्राइवर के साथ चौकी इंचार्ज ने की गाली गलौज..डीएम ने दिए कार्यवाही के आदेश।

फतेहपुर:डीआईओ के ड्राइवर के साथ चौकी इंचार्ज ने की गाली गलौज..डीएम ने दिए कार्यवाही के आदेश।
घटना स्थल पर खड़े ओवर लोड ट्रक

शनिवार को ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग करने निकली प्रशासनिक टीम के साथ शाह चौकी इंचार्ज ने बदसलूकी की..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: ख़ाकी के नित नए कारनामों ने पूरे पुलिस महकमे को पिछले कुछ समय से दागदार कर रहा है,कभी जुएँ की फड़ से पैसे बटोरती फ़तेहपुर पुलिस का लाइव वीडियो तो कभी सीसीटीवी में साइकिल चोरी करते पुलिस वाले की तस्वीरों ने पूरे महकमें को चुल्लू भर पानी मे डूबने के लिए मजबूर कर दिया।

ताज़ा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी का है जहाँ शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर मोरंग के ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग करने निकले जिला सूचना अधिकारी व उनकी टीम से शाह चौकी इंचार्ज ने बदसलूकी की यहीं नहीं चौकी इंचार्ज ख़ाकी ने नशे में इतना मदमस्त था कि उसने ओवरलोड ट्रकों की फ़ोटो खींच रहे जिला सूचना कार्यालय के वाहन चालक राजकुमार को ट्रकों की फ़ोटो खींचने से मना करते हुए खदेड़ा साथ ही भद्दी भद्दी गालियां भी दी।

देर शाम जिला सूचना कार्यालय से जारी हुई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को मोरंग के ट्रकों की चेकिंग से वापस लौट रही टीम को शाह क़स्बे के क़रीब मोरंग से लदे पांच ओवर लोड ट्रक दिखे चेकिंग टीम द्वारा जब रुककर वाहनों का चालान करने की कोशिश की गई तो वहां अपनी पुलिस टीम के साथ पहले से मौजूद शाह चौकी इंचार्ज ने सेटलमेंट की कोशिश की और कहा कि पांच में से केवल तीन ट्रकों का चालान कीजिए शेष दो को छोड़ दीजिए जिस पर चेकिंग टीम द्वारा आपत्ति जताई गई औऱ पूरी गाड़ियों का चालान करने की बात कही गई,जिसके चलते चौकी इंचार्ज अपना आपा खो बैठा औऱ उसने ट्रकों की फ़ोटो खींच रहे जिला सूचना कार्यालय के वाहन चालक को मौके से खदेड़ते हुए गाली गलौज की।

जब इस मामले में चेकिंग टीम में मौजूद डीएम के स्टेनो ने चौकी इंचार्ज से बात करने की कोशिश की तो चौकी इंचार्ज स्टेनो से भी वाद विवाद करने लगा।
इस पूरे मामले में जिला सूचना कार्यालय की तरफ़ से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द आरोपी चौकी इंचार्ज के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई है।

जिलाधिकारी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मेरे लिए जितने  महत्वपूर्ण जिले के उच्च अधिकारी हैं उतने ही महत्वपूर्ण चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

डीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख़्त दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us